भोपाल के पीएंडटी-कोटरा इलाके में लगी आग:टेंट-कैटरिंग दुकान में लाखों का सामान जला

Updated on 10-10-2025 11:54 AM

भोपाल के पीएंडटी-कोटरा में आराधना चौराहे के पास एक टेंट और कैटरिंग दुकान में शुक्रवार सुबह आग लग गई। दुकान से धुआं उठते देख राहगीरों ने फायर कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद करीब ढाई घंटे में आग काबू में आ सकी। आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। अंदर सिलेंडर भी रखे थे। गनीमत रही कि वो फटे नहीं, वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।

आगजनी की घटना सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। साढ़े 9 बजे तक आग काबू में आ सकी। टेंट की दुकान लल्ला प्रेम द्विवेदी की है। यहां टेंट और कैटरिंग का पूरा सामान रखा था।

3 दमकलों ने पाया काबू आग लगने की सूचना मिलते ही माता मंदिर और पुल बोगदा फायर स्टेशन से 3 दमकलें मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान लोग भी आगे बुझाते हुए नजर आए।

रजाई-गद्दों से भड़की आग आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। दुकान में रजाई-गद्दें भरे हुए थे। इससे आग तेजी से भड़क गई। रहवासी सोनू सूर्यवंशी ने बताया कि दुकान में से धुआं निकलते देख दमकल को सूचना दी गई। आग से रजाई-गादी, पर्दे समेत टेंट का सभी सामान जल गया। 10 से 12 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.