हर्ष फायरिंग हुई तो दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता पर होगी FIR

Updated on 22-11-2022 04:32 PM

मुरैना

मध्य प्रदेश के चम्बल अंचल में बंदूकों के शौकीनों के लिए बुरी खबर है। अब अगर शादी-समारोह में हर्ष फायरिंग (Celebratory Firing) की गई तो दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता व बैंक्वेट हॉल या मैरिज गार्डन संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

मुरैना जिला कलेक्टर ने शादी-समारोह में हर्ष फायरिंग की घटनाओं को रोकने के लिए जिले में धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ ही शहर के सभी 130 मैरिज गार्डन संचालकों को बुलाकर एडीएम नरोत्तम भार्गव और एएसपी रायसिंह नरवरिया ने सख्त हिदायत दी है कि यदि शादी-समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का कोई मामला सामने आया तो संबंधित के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा सभी गार्डन संचालकों निर्देश दिए गए है कि अपने-अपने यहां सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं।

जानकारी के अनुसार, चम्बल अंचल में शादी-समारोह के दौरान हर साल हर्ष फायरिंग में सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है, इसलिए नवागत कलेक्टर अंकित अष्ठाना ने इसे गंभीरता से लिया है। कलेक्टर के निर्देश पर सोमवार को शहर के सभी 130 मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक बुलाई गई। बैठक में एएसपी रायसिंह नरवरिया और एडीएम नरोत्तम भार्गव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान एडीएम ने गार्डन संचालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि शादी-समारोह में हर्ष फायरिंग नहीं होनी चाहिए। यदि कोई जबरन हर्ष फायरिंग करता है तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस या जिला प्रशासन को दी जाए। जिले में हर्ष फायरिंग की घटनाओं को रोकने ले लिए धारा 144 लागू की गई है।

इसके बावजूद यदि किसी भी मैरिज गार्डन से हर्ष फायरिंग की घटना सामने आती है तो संबंधित गार्डन संचालक के साथ-साथ वर-वधु पक्ष के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

यहां यह उल्लेखनीय है कि चम्बल अंचल में शादी समारोह के दौरान रायफल चलाना एक बहुत ही प्रतिष्ठा की बात मानी जाती है। कंधे पर बंदूक टांगकर बारात में जाना यहां के लोगों का शौक ही नहीं बल्कि वे इसे अपना सामाजिक स्टेटस भी मानते हैं। ऐसे में जिला कलेक्टर द्वारा बंदूक ले जाने पर प्रतिबंध लगाने से लोगों को काफी निराशा हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.