एफआईआर फेम ईश्वर ठाकुर की तबीयत ठीक नहीं

Updated on 28-12-2022 08:43 PM
FIR एक्टर गोलू उर्फ ईश्वर ठाकुर की तबीयत ठीक नहीं है। मगर उनके पास इलाज के पैसे तक नहीं है। उनकी आर्थिक हालात इतनी खराब है कि वह डायपर खरीदने में भी असमर्थ हैं। वह कागज और रद्दी अखबार से काम चल रहे हैं। उनकी दयनीय हालत रोंगटे खड़े कर देती है। हाल में ही एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में खुद ईश्वर ठाकुर ने अपनी आर्थिक तंगी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि उनकी हालत ऐसी हो गई है कि वह डॉक्टरों के पास चेकअप के लिए भी नहीं जा सकते हैं। उनके पास इलाज के न तो पैसे हैं न ही वह काम करने की हालत में हैं। आइए बताते हैं एक्टर ने क्या क्या बताया। वह किस बीमारी से जूझ रहे हैं।
ईश्वर ठाकुर (Ishwar Thakur) ने एफआईआर, मे आई कम इन मैडम से लेकर जीजा जी छत पर हैं जैसे कई बड़े शोज में काम किया है। वह एक जानी महानी टीवी हस्ती हैं। मगर इन दिनों वह अपने बुरे वक्त से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनकी तबीयत भी दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। वह किडनी संबंधित परेशानी से जूझ रहे हैं। जिस चलते उन्हें यूरीन फ्लो की दिक्कत हो गई है। मगर हालत ये है कि वह डायपर तक नहीं खरीद पा रहे हैं। इतना ही नहीं उनके भाई और मां की हालत भी खराब है। न तो काम है न ही धंधा। इस वजह से उनकी हालत पस्त हो चुकी है।

भाई आश्रम में तो बहन जीजा चला रहे घर

हाल में ही ईश्वर ठाकुर ने आजतक से बातचीत में अपने घर के हालातों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में उनकी मम्मी हैं। वह मां के साथ बहन के घर पर रहते हैं। उनके जीजा जी 20 हजार से भी कम कमा पाते हैं। वही उनका पालन पोषण इस वक्त कर रहे हैं। उनका एक भाई भी है जिसे उन्होंने एक आश्रम में भर्ती करवाया हुआ है। उनके भाई सिजोफ्रेनिया नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। पहले उन्होंने भाई को सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था मगर डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद उन्होंने भाई को एक आश्रम में भर्ती करवाया। जहां उन्हें महीने के 3 हजार रुपये भरने होते हैं। इस वक्त वह इन पैसों को भी नहीं चुका पा रहे हैं और उनपर प्रेशर बढ़ता जा रहा है।

मां की हालत भी खराब

वहीं ईश्वर ठाकुर की मां भी बिस्तर पर हैं। उनकी हालत तो ऐसी है कि वह बिस्तर से उठ तक नहीं सकती है। वहीं एक्टर खुद किडनी संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनके पैर सूज गए हैं और यूरीन फ्लो की परेशानी बढ़ गई है। एक्टर ने बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं है कि वह डायपर खरीद पाए। वक्त ऐसा है कि वह रद्दी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.