धीरेंद्र शास्त्री को महिला तस्कर कहने वाले प्रोफेसर पर FIR

Updated on 04-08-2025 01:46 PM

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री को महिला तस्कर कहने वाले यूपी के प्रोफेसर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। लखनऊ विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर रविकांत ने 31 जुलाई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट की थी। इसमें लिखा- "नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित छोटा भाई धीरेंद्र शास्त्री धर्म की आड़ में महिला तस्करी कर रहा है।"

छतरपुर के बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि बागेश्वर धाम जन समिति के धीरेंद्र कुमार गौर ने रविवार देर रात 12 बजे धाम शिकायत की थी। प्रोफेसर के खिलाफ धारा 353(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कराया है। इस धारा के तहत यदि कोई ऐसा बयान देता है, जिससे किसी की भावनाएं आहत होती हैं या घृणा या दुश्मनी पैदा करने या बढ़ावा देने के इरादे से झूठी जानकारी, अफवाह या डराने वाली खबरें फैलाने से के चलते ये धारा लगाई जाती है। इसमें 3 साल तक की सजा का प्रावधान है। अभी इन्वेस्टिगेशन चलेगी। वैसे, गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है, लेकिन आवश्यकता पड़ेगी, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

धीरेंद्र शास्त्री बोले- अभी तो लोग बहुत आरोप लगाएंगे केस दर्ज होने के बाद रात करीब 3 बजे पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो जारी किया। इसमें कहा कि अनवरत रूप से साजिशकर्ता लगे हुए हैं। धाम के लिए कुछ न कुछ उपद्रव करते रहते हैं। देश में फैली सबसे बड़ी जात-पात की बीमारी को खत्म करने में लगे हैं। हम हिंदुओं को एक करने में लगे हैं। किसी ने कुछ कहा है, जिसके बाद बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के सदस्यों ने FIR करवाई है।

जब तक हमारे तन में प्राण हैं, कितने भी लोग हमारे ऊपर आरोप लगाते रहें, लेकिन हम हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान की सेवा करते रहेंगे। हमारा जन्म भी इसके लिए हुआ है। हम मरते दम तक सनातन परंपरा के लिए ही जीएंगे और मरेंगे। यह तो अभी आरंभ है। अभी न जाने लोग क्या-क्या कहेंगे। आगामी पदयात्रा जो 7 नवंबर से 16 नवंबर तक है, उसकी बातें सुनकर इनके पेट में दर्द होना प्रारंभ हो गया हैं। अब चाहे जो हो जाय, हम अपने संकल्प से हटेंगे नहीं। हम हिंदुओं से एक बार फिर कहना चाहते हैं कि हम ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे, जिससे हिंदुओं को नीचा देखना पड़े।

महिलाओं पर बागेश्वर धाम में चोरी का आरोप जिस दिन महिलाओं से भरी एम्बलुेंस पकड़ी गई उस दिन लवकुश नगर टीआई अजय अंबे ने बताया था कि पूछताछ में सामने आया कि ये महिलाएं पिछले 6 महीने से बागेश्वर धाम में रुकी हुई थीं। इन पर धाम में चोरी, चेन स्नैचिंग और अन्य अप्रिय घटनाओं को अंजाम देने का आरोप था। पूछताछ के बाद सभी महिलाओं को छोड़ दिया गया।

पेशी के नाम पर धाम में रुकी हुई थीं महिलाएं बागेश्वर धाम के सेवादार और रिटायर्ड शिक्षक कुंज बिहारी ने बताया था कि ये महिलाएं पेशी के नाम पर धाम में रुकी हुई थीं। धाम में लगातार चोरियां हो रही थीं। करीब 70-80 ऐसे लोगों को निगरानी में रखा गया था। दो दिन पहले एक मीटिंग में इन लोगों को समझाया गया कि गुरुजी विदेश में हैं और वे अपने घर चले जाएं।

जब दो दिन बाद भी ये लोग नहीं गए, तो उन्हें गाड़ियों से रेलवे स्टेशन भेजा जा रहा था। पकड़ी गई एम्बुलेंस में 11 लोग सवार थे, जिन्हें महोबा रेलवे स्टेशन छोड़ा जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

'एम्बुलेंस बागेश्वर धाम समिति की है' लवकुशनगर एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया था कि रात में हंड्रेड डायल पुलिस के पास कॉल आया था। बागेश्वर धाम के सेवादार महिलाओं और पुरुषों को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे। एम्बुलेंस बागेश्वर धाम समिति की है। उसी से लोगों को ले जाया जा रहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.