फिल्मी स्टाइल में वारदात:रिसेप्शन से पहले दुल्हन को भगाने वाला पड़ोसी निकला, दूल्हे की कार के टायर में घोंपे थे चाकू

Updated on 21-02-2025 11:16 AM

रिसेप्शन के दिन मैरिज हॉल के बाहर से दुल्हन को भगाने वाला आरोपी उसका पड़ोसी निकला। घटना के मुख्य आरोपी अंकित मालवीय ने अपने दोस्तों राहुल और अशफाक के साथ मिलकर इस योजना को अंजाम दिया। पुलिस की जांच में पता चला कि गंजबासौदा में दुल्हन और अंकित पड़ोसी हैं और दोनों पिछले पांच साल से संपर्क में थे। अंकित ने अशफाक की कार का इस्तेमाल किया। बुधवार रात जब दुल्हन ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर पति के साथ रिसेप्शन के लिए मैरिज हॉल पहुंची, तभी कार सवार बदमाश दुल्हन को भगा ले गए।

टीटी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि अशफाक के पिता से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया- बेटा घर से दोस्तों के साथ जाने की कहकर निकला था। इधर दूल्हे का बुरा हाल है। रिसेप्शन वाले दिन पत्नी का इस तरह जाने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है।

गुरुवार सुबह 5:30 बजे एक आरोपी का मोबाइल ऑन हुआ, जिससे उसकी लोकेशन गंजबासौदा में मिली। पुलिस की दो टीमें लगातार जांच में जुटी हैं। आरोपियों के भागने वाले रूट के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बस से दुल्हन को लाए थे दूल्हे के परिजनों ने बताया मंगलवार रात गंजबासौदा में शादी के बाद जब विदाई की तैयारी थी, तभी पता चला कुछ अज्ञात लोग दूल्हे की कार के टायर चाकू से फाड़ गए हैं। दो चाकू टायरों में गड़े मिले। ऐसे में दुल्हन को बस से भोपाल लेकर आए। रिसेप्शन में दुल्हन के घर से कोई नहीं आया।

शादी के बाद भी संपर्क में थे पुलिस के दिए बयान में लड़की के परिजनों ने बताया- हमने काफी समझा-बुझाकर उसकी शादी की। आभास नहीं था ऐसा घटनाक्रम सामने आएगा। बयानों से पुलिस को यकीन हो गया है शादी के बाद भी लड़की, लड़के के संपर्क में थी।

दुल्हन ने स्टेटस पर लगाया वीडियो, बोली- मर्जी से भागी इस घटनाक्रम के बीच दुल्हन ने वॉट्सएप स्टेटस पर वीडिया लगाया है। उसने कहा- मैं अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ आई हूं। उसे कॉल कर मैंने ही भोपाल बुलाया था। प्रेमी के बारे में परिजनों को बताया, लेकिन उन्होंने मेरी जबरदस्ती दूसरे युवक से करा दी। हमें परेशान न किए। वीडियो में गहने दिखाकर बताया- मैं सिर्फ यही लेकर आई हूं।

शादी के एक महीने पहले बातचीत शुरू की थी दूल्हे के घर वालों ने बताया कि सगाई होने के बाद लड़की मंगेतर से बात नहीं करती थी। शादी के एक महीने पहले ही दोनों की मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई थी। लड़की ने तर्क दिया था- उसके पास मोबाइल नहीं है। वह परिजन के मोबाइल से बात कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.