प. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान परिसर में 50 बिस्तरीय सुपर स्पेशियलिटी वेलनेस सेंटर

Updated on 24-02-2023 05:56 PM

आयुष विभाग ने भोपाल के पं. खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान परिसर में 50 बिस्तरीय पंचकर्म सुपर स्पेशियलिटी वेलनेस सेंटर की शुरूआत की है। इसके निर्माण पर 9 करोड़ रूपये की राशि खर्च की गई है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग की पीआईयू एजेंसी ने किया है तथा आंतरिक साज-सज्जा का कार्य हाउसिंग बोर्ड द्वारा किया गया है।

इस चिकित्सालय को बनाये जाने का मकसद जन-सामान्य को पंचकर्म चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे भोपाल में पंचकर्म आधारित वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा मिल रहा है। नवीन चिकित्सालय में उत्कृष्ट स्तर की पंचकर्म चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस केन्द्र में पंचकर्म के साथ, पर्सनलाइज्ड मेडिसिन, आयुर्वेद आहार (कस्टमाइज्ड डाइट), योग एवं ध्यान, फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। केन्द्र में आयुर्वेद की विशिष्ट नाड़ी परीक्षा, प्राकृतिक परीक्षा तथा आधुनिक लेब जाँचों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। पंचकर्म केन्द्र में केरल के थेरेपिस्ट की सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.