फीफा विश्व कप : घाना ने दक्षिण कोरिया को 3-2 से हराया

Updated on 29-11-2022 07:36 PM

61 रैंकिंग वाली घाना की टीम ने एजुकेशन सिटी स्टेडियम में सोमवार को फीफा विश्व कप के मैच में 28 रैंकिंग वाली दक्षिण कोरिया की टीम को 3-2 से हराया।

इस जीत के साथ ही घाना ने अंतिम 16 में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा। कोरिया के लिए अब आगे बढ़ना लगभग असंभव हो गया है। घाना की ओर से मोहम्मद कुडुस (34वें और 68वें मिनट) और मोहम्मद सलीसु अब्दुल करीम (24वें मिनट) ने गोल दागकर टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। जबकि दक्षिण कोरिया के लिए दोनों गोल चो ग्यूसंग (58वें और 61वें मिनट) ने किए।

पहले हाफ तक घाना ने कोरियाई टीम पर दबाव बनाते हुए शानदार खेल दिखाया। इस दौरान, अब्दुल करीम 24वें और मोहम्मद कुडुस ने 34वें मिनट में गोल दागकर टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। वहीं, कोरियाई टीम इस हाफ में संघर्ष करती नजर आई। लेकिन दूसरे हाफ में चो ग्यूसंग (58वें और 61वें मिनट) ने लगातार दो गोल करके मैच पूरी तरह से पलट कर रख दिया।

लेकिन कुडुस ने 68वें मिनट में घाना को जिताने वाला शानदार गोल किया, जिससे यह मैच 3-2 पर समाप्त हुआ। मैच में कोरिया ने कुल 22 शॉट प्रयास किए, लेकिन एक भी गोल करने में सफल नहीं रहे। वहीं, घाना ने सात शॉट प्रयास किए, जिसमें से तीन शॉट लक्ष्य पर रहा, जिससे उन्हें गोल करने में कामयाबी मिली।

इस मैच के अंत में रेफरी के फैसले को लेकर कोरिया के कोच और खिलाड़ियों द्वारा विरोध किया गया। दरअसल, 90 मिनट के बाद 10 मिनट का अतिरिक्त समय मिला था। अतिरिक्त समय के आखिरी कुछ पलों में घाना द्वारा कोरियाई टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिलना था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.