FIFA World Cup में टीमें होंगी मालामाल ,T20 WC विजेता से 40 गुना ज्यादा मिलेगा इनाम

Updated on 22-11-2022 04:46 PM

नई दिल्ली.
 बहुप्रतीक्षित फीफा विश्व कप 2022 रविवार यानी 20 नवंबर से कतर में शुरू हो गया है. हर चार साल में एक बार होने वाले इस महाकुंभ में 32 टीमों की निगाहें एक ट्रॉफी पर हैं. साल के सबसे बड़े फुटबॉल आयोजन में कुल 64 मैच होंगे और विजेताओं को 18 दिसंबर को फाइनल के बाद लुसैल स्टेडियम में विश्व चैंपियन का ताज पहनाया जाएगा. विजेता न केवल शानदार ट्रॉफी और इतिहास में एक जगह बनाएंगे, बल्कि एक काफी बड़ी पुरस्कार राशि भी अपने साथ लेकर जाएंगे. मेजबान कतर ने अल बायत स्टेडियम में टूर्नामेंट के शुरुआती गेम में इक्वाडोर के साथ मुकाबला किया. इस मैच में इक्वाडोर ने मेजबान कतर को 2-0 से करारी शिकस्त दी.

फ्रांस डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने फाइनल में क्रोएशिया को हराकर 2018 में अपना दूसरा खिताब जीता था. उनका लक्ष्य सभी टीमों की चुनौती को पार कर अपने ताज की रक्षा करना होगा. वहीं, अन्य टीमें भी इस खिताब को अपने नाम करने की पूरी कोशिश में जुटी हैं. दिलचस्प बात यह है कि फीफा ने मेगा टूर्नामेंट के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 440 मिलियन डॉलर का आवंटन किया है. 2022 फीफा विश्व कप के विजेता को 42 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि प्राप्त होगी, जो हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के विजेता इंग्लैंड की तुलना में लगभग 40 गुना अधिक है.

इंग्लैंड ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान को हरा कर टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया, जिसके बाद उन्हें ईनाम के तौर पर ट्रॉफी के साथ-साथ 1.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 13 करोड़ रुपये मिले. यहां तक कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2019 जीतने के बाद इंग्लैंड को 4 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि मिली थी और यह इस वर्ष फीफा विश्व कप उपविजेता को मिलने वाली राशि के करीब भी नहीं है.

फीफा विश्व कप 2022 पुरस्कार राशि:

विजेता – 344 करोड़ (42 मिलियन डॉलर)
रनर अप- 245 करोड़ (30 मिलियन डॉलर)
तीसरा स्थान – 220 करोड़ (27 मिलियन डॉलर)
चौथा स्थान – 204 करोड़ (25 मिलियन डॉलर)
5वां – 8वां स्थान – 138 करोड़ (17 मिलियन डॉलर)
9वां – 16वां स्थान – 106 करोड़ रुपये (13 मिलियन डॉलर)
17वां -32वां स्थान – 74 करोड़ रुपए (9 मिलियन डॉलर)

फीफा विश्व कप 2022 पहली बार मिडिल ईस्ट इस आयोजन की मेजबानी कर रहा है. कतर में गर्मियों के दौरान रेगिस्तान की गर्मी से बचने के लिए यह पहली बार है, जब विश्व कप सामान्य जून-जुलाई विंडो के बाहर आयोजित किया जा रहा है. कतर के आठ स्टेडियम इस टूर्नामेंट के 64 मैचों की मेजबानी करेंगे. पूरे टूर्नामेंट के मैच 12:30 पूर्वाह्न, 3:30 अपराह्न, 6:30 अपराह्न, 9:30 अपराह्न भारतीय समय पर होंगे और स्पोर्ट्स 18 पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

3 दिसंबर से होने वाले राउंड ऑफ 16 से टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण की शुरुआत होगी. क्वार्टर फाइनल 9 दिसंबर से शुरू होगा, इसके बाद 14 दिसंबर से सेमीफाइनल होगा. खिताबी भिड़ंत 18 दिसंबर को लुसैल के लुसैल आइकॉनिक स्टेडियम में होगी.

टीमें इस प्रकार है: मेजबान कतर, इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड, इंग्लैंड, ईरान, यूएसए, वेल्स, अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, ट्यूनीशिया, स्पेन, कोस्टा रिका, जर्मनी, जापान, बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को और क्रोएशिया, ब्राजील, सर्बिया, स्विट्जरलैंड, कैमरून, पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे और दक्षिण कोरिया.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.