धुरंधर टेनिस स्टार ने घुटने टेके, कैरोलिना मुचोवा ने सेमीफाइनल में पहुंच रचा इतिहास

Updated on 09-06-2023 08:15 PM
पेरिस: चेक रिपब्लिक की गैरवरीय खिलाड़ी कैरोलिना मुचोवा ने दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी आरिना सबालेंका को 7-6, 6-7, 7-5 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। सबालेंका चौथी बार किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंची थीं और इस बार भी वह इस बाधा को पार नहीं कर सकीं। मुकाबले में मुचोवा ने पहले सेट के पहले ही गेम में सबालेंका की सर्विस तोड़कर जबर्दस्त शुरुआत की।

इसके बाद हालांकि सबालेंका ने भी लगातार दो गेम जीतकर बराबरी हासिल की। अंत में मुकाबला टाईब्रेकर में पहुंचा जहां मुचोवा ने बाजी मारी। दूसरा सेट भी टाईब्रेकर में पहुंचा और इस बार बाजी सबालेंका के हाथ लगी। तीसरे सेट में सबालेंका ने शुरुआत में दबदबा बनाया और वह एक समय 5-2 से आगे थीं। लेकिन, यहां से मुचोवा ने लगातार पांच गेम जीतकर फाइनल में प्रवेश कल लिया।

जोको को मिलेगी नंबर-1 चुनौती
पुरुष वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। पूर्व चैंपियन और दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का सामना दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज से होगा। स्पेन के अल्काराज पहली बार टूर्नामेंट के अंतिम-4 में पहुंचे हैं तो जोको सातवीं बार खिताबी मुकाबले में पहुंचने की कोशिश करेंगे।

दूसरे सेमीफाइनल में चौथी वरीय और मौजूदा उपविजेता नॉर्वे के कास्पर रूड का सामना जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। ज्वेरेव लगातार तीसरे बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.