फील्डर्स ने नेपाल के खिलाफ खूब गिराए कैच, नाराज कप्तान रोहित शर्मा ने क्या बोला

Updated on 05-09-2023 02:29 PM
पल्लेकेले: कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने सोमवार को ग्रुप ए मैच में नेपाल को दस विकेट से हराकर एशिया कप के सुपर फोर में प्रवेश किया।नेपाल ने पहले बैटिंग करते हुए 230 रन बनाए। उस समय टीम का स्कोर 2.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बना चुका था और जब लंबे ब्रेक के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ तो डीएलएस पद्धति के अनुसार लक्ष्य को संशोधित कर 23 ओवर में 145 रन कर दिया गया। भारत ने 21वें ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच में भारत की फील्डिंग काफी खराब रही।


क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा?

भारतीय टीम की जीत के बाद भी टीम के कप्तान रोहित शर्मा फील्डिंग से नाराज दिखे। मैच के बाद इंटरव्यू में भारतीय कप्तान ने कहा- आज गेंदबाजी तो ठीक थी लेकिन फील्डिंग खराब रही, हमें इसमें सुधार करने की जरूरत है।' भारत ने पहले 5 ओवर में ही नेपाल के बल्लेबाजों को तीन जीवनदान दे दिए। पहले ओवर में श्रेयस अय्यर, दूसरे में विराट कोहली और पांचवें ओवर में ईशान किशन ने कैच छोड़े।


अपनी बैटिंग से खुश नहीं

भारतीय कप्तान ने नेपाल के खिलाफ 59 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 5 छक्के भी मारे। इस पारी के बाद भी रोहित का कहना है कि वह खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा- इस पारी से खुश नहीं हूं, शुरुआत में कुछ घबराहट थी लेकिन एक बार मेरी नजर जम गई तो मैं टीम को लक्ष्य तक पहुंचाना चाहता था।

फिर पाकिस्तान से टक्कर

भारतीय टीम एशिया कप में एक बार फिर पाकिस्तान से टकराएगी। 10 सितंबर को एक बार फिर दोनों टीमों की टक्कर होगी। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ ग्रुप राउंड का मैच बेनतीजा रहने के बाद ही सुपर-4 में जगह बना ली थी। अब भारत भी वहां पहुंच गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.