भारत में ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म पर फेस्टिवल सेल्स हुई 5.7 बिलियन डॉलर की

Updated on 07-10-2022 06:37 PM

नई दिल्ली
भारत में ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म ने 22 से 30 सितंबर के बीच फेस्टिवल सेल्स में 5.7 बिलियन डॉलर (करीब 40,000 करोड़ रुपये) की कमाई की, जो कि 27 फीसदी (साल-दर-साल) की मजबूत वृद्धि है। गुरुवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। मार्केट रिसर्च फर्म रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स की रिपोर्ट के अनुसार, मोबाइल फोन सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) में 41 प्रतिशत योगदान के साथ बाजार में अग्रणी बने हुए हैं और हर घंटे लगभग 56,000 मोबाइल हैंडसेट बेचे गए।

फेस्टिवल सेल्स के पहले हफ्ते में 75-80 मिलियन खरीदारों ने सभी प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर दिए।

फेस्टिव सेल्स के पहले हफ्ते में दुकानदारों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

फ्लिपकार्ट ग्रुप (फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और शॉपसी) ने जीएमवी में 62 प्रतिशत मार्किट शेयर के साथ बाजार को लीड करना जारी रखा, जबकि मीशो मार्किट शेयर में 21 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स के एसोसिएट पार्टनर संजय कोठारी ने कहा, एक कैटेगिरी के रूप में मोबाइल जीएमवी शेयर को लीड कर रहा है। जीएमवी में मोबाइल कैटेगिरी 41 प्रतिशत का योगदान देती है। हर घंटे 56,000 मोबाइल बेचे गए। दूसरी ओर, फैशन ने जीएमवी में 20 प्रतिशत का योगदान दिया, जो पिछले त्योहारी बिक्री अवधि से सालाना आधार पर 48 प्रतिशत बढ़ा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.