महिला शिक्षिका हुई ठग की शिकार, एक लाख चौबीस हजार पार

Updated on 13-11-2022 06:39 PM

महिला शिक्षिका के खाते को आधार लिंक अपडेट करने के नाम से ठगराज ने 1 लाख 24 हजार रुपये 5 बार में कर लिया। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रेलवे बंगला पारा कोतरारोड रायगढ की रहने वाली महिला व्याख्याता विदुषी श्रीवास को पिछले दिनों एक फोन धारक ने फोन करते हुए खुद का परिचय राकेश गुप्ता बताते हुए स्टेट बैंक हेड आफिस से बोल रहा हूं, आपका आधार कार्ड को खाते से लिंक कर अपडेट करना है बोला। इस विदुषी ने बैंक में जाकर अपडेट करा लूंगी, फिर उसके द्वारा बोला गया कि अभी तुरंत करना पडेगा नही तो आपका खाता बंद कर दिया जाएगा और खाते में जमा पैसा भी नही मिल पाएगा। इसके बाद फिर ठगराज द्वारा एटीएम कार्ड की जानकारी मांगी गई। उसके झांसे में आकर विदुषी बैंक की सभी जानकारी दे दी और आधार कार्ड की भी जानकारी दे दी। इसके कुछ ही देर बाद मोबाइल में ओटीपी आने लगा, उसके कहने पर ओटीपी उक्त व्यक्ति को बताते ही उसके स्टेट बैंक खाते से क्रमश: 10395, 9999, 20,000, 20000, 20000 रुपए कट गऐ। जब महिला ने रकम कटने की जानकारी दी तो ठगबाज ने 20 हजार खाते में लौटा दिया लेकिन इसके तुरंत बाद फिर 20000, 30000, 10000, रुपए कट गऐ। इस तरह कुल 1 लाख 24 हजार रुपए पार हो गया। बहरहाल महिला शिक्षिका की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.