महिला तांत्रिक बोली-100 गुना पैसे बढ़ेंगे,11 लाख 11 करोड़ बनेगा

Updated on 03-11-2025 12:45 PM
दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में महाराष्ट्र की महिला तांत्रिक ने 11 लाख के 11 करोड़ बना दूंगी बोलकर 1 लाख की ठगी की। एकादशी के दिन तंत्र-मंत्र विधि से पूजा की। नींबू और सिंदूर नहीं होने की बात बोलकर युवक को बाजार भेजा, फिर 1 लाख रुपए कैश लेकर भाग गई। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित का नाम रामकुमार जायसवाल है, जो कि पेशे से ड्राइवर है। आर्थिक तंगी और जल्दी अमीर बनने के चक्कर में उसने दोस्त से मदद मांगी थी। दोस्त ने महिला तांत्रिक का नंबर दिया। महिला ने मौके का फायदा उठाकर गिरोह के साथ ठगी की ।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रामकुमार जायसवाल आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसने अपने दोस्त राजू से मदद मांगी। दोस्त ने रामकुमार को महाराष्ट्र के छोटू नाम के व्यक्ति का नंबर दिया। साथ ही महिला तांत्रिक मंदा पासवान का नंबर दिया। दोस्त को बताया कि ये चमत्कारी पूजा कर पैसा 100 गुना बढ़ा देते हैं।

महिला तांत्रिक और छोटू ने कई लोगों का पैसा बढ़ाया है। तुम्हारा भी बढ़ा देंगे। मंदा पासवान ने ड्राइवर को भरोसे में लेकर कहा कि वह उसके 11 लाख रुपए को 11 करोड़ बना सकती है। इस सौदे पर सहमति बनी और मंदा पासवान ने दुर्ग आने का वादा किया।

एकादशी के दिन पहुंचे दुर्ग

1 नवंबर की शाम यानी एकादशी के दिन मंदा पासवान अपने 2 साथियों के साथ अर्टिगा कार से दुर्ग पहुंची। उसने रामकुमार को कॉल किया और खुद को बस स्टैंड पर होना बताया। रामकुमार वहां पहुंचा तो उसे मंदा और उसके 2 साथी कार में बैठे मिले।

तीनों को वह अपने मालिक के खाली ट्रेनिंग सेंटर में पूजा के लिए ले गया। इस दौरान आरोपियों ने युवक से पूजा का सामान, 2 मटका चावल, आटा और अन्य सामान मंगवाया। शर्त रखी कि अगर ये सभी सामान होंगे, तभी चमत्कार होगा। साथ ही जब वह पूरे एक लाख रुपए सामने रखेगा।

महिला तांत्रिक ने युवक से कहा कि 1 लाख के 1 करोड़ बनेंगे, कैश को मटके में डाल दो। ये 100 गुना हो जाएगा। ड्राइवर ने उनके कहे मुताबिक पूरे पैसे रख दिए। इसके बाद आरोपियों ने सिंदूर की 5 डिब्बियां और नींबू लाने के लिए बाहर भेजा।

सामान लेकर लौटा तो हो चुके थे फरार

युवक जब नींबू और सिंदूर लेकर वापस लौटा, तब तक तीनों पैसे लेकर फरार हो चुके थे। इसके बाद वो फौरन थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी निगरानी और सुराग के आधार पर पुलिस ने शिवनाथ नदी पुल के पास महाराष्ट्र पासिंग कार को रोका।

इस दौरान पुलिस को कार में तीनों आरोपी सवार मिले। शिवनाथ नदी पुल से आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपियों ने 1 लाख रुपए ठगी करने का जुर्म स्वीकार किया।

महाराष्ट्र के रहने वाले हैं तीनों आरोपी

ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि महाराष्ट्र के यवतमाल निवासी महिला मंदा पासवान उर्फ ​​मंदा थमके उर्फ ​​मंदा वाघमारे (42), अमरदीप प्रहलाद दामोदर (34) और संजय विलास जमुना (28) को गिरफ्तार किया गया। मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ASP ने बताया कि आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन, एक कार और धोखाधड़ी की 1 लाख रुपए की रकम भी बरामद की है। महाराष्ट्र में भी इनके खिलाफ कई ठगी और धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। यह गैंग लगातार राज्य बदल-बदलकर भोले-भाले लोगों को पैसा बढ़ाने की तंत्र विद्या के नाम पर फंसाता था।

जमानत पर बाहर है मुख्य आरोपी

ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी पूजा का नाटक रचते थे और भोले-भाले लोगों से मोटी रकम ऐंठकर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार गिरोह महाराष्ट्र के यवतमाल का है, जिसके खिलाफ पहले से ही डकैती समेत कई आपराधिक केस दर्ज हैं।

मुख्य आरोपी महिला मंदा पासवान डकैती के मामले में पहले से जमानत पर है, जबकि बाकी आरोपी भी डकैती में फरार आरोपी हैं। महाराष्ट्र में भी इनके खिलाफ कई ठगी और धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। यह गैंग लगातार राज्य बदल-बदलकर भोले-भाले लोगों को पैसा बढ़ाने की तंत्र विद्या के नाम पर फंसाता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.