मादा चीता सियाया ने कुनो राष्ट्रीय उद्यान में 4 शावकों को दिया जन्म

Updated on 30-03-2023 05:21 PM

प्रदेशवासियों और वन्य-प्राणी जगत के लिए 29 मार्च 2023 बुधवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ी गई 3 वर्ष की नामीबियाई मादा चीता 'सियाया' ने 4 चीता शावकों को जन्म दिया है। वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने चीता शावकों के जन्म पर खुशी जाहिर की है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) श्री जे.एस. चौहान ने बताया कि विगत एक सप्ताह से सियाया की गतिविधियाँ बाड़ा क्रमांक 5 में एक ही स्थान पर केन्द्रित थी। इससे यह एहसास हुआ कि संभवत: सियाया बच्चों को जन्म देने वाली है। बुधवार को जब सियाया शिकार के लिए निकली तो नामीबियाई चीता विशेषज्ञ इलाई वॉकर द्वारा संबंधित स्थान पर सुरक्षित दूरी से देखने पर पाया कि मादा चीता ने 4 शावकों को जन्म दिया है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितम्बर 2022 को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़े गए नर/मादा चीतों में से नामीबियाई मादा चीता "सियाया" द्वारा पहली बार देश की मिट्टी पर वंश वृद्धि की गई है। शावक और सियाया पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.