मोड़ पर गिरा या संभल गया... सांड को घोड़े की तरह दौड़ा रहा 'बाहुबली' बना सस्पेंस

Updated on 08-05-2023 06:40 PM
नई दिल्ली: सोशल मीडिया के इस दौर में सुबह से लेकर रात तक एक से बढ़कर अजब-गजब वीडियो हमें देखने को मिलती है। ऐसी ही एक वीडियो बीते दो दिनों से सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इस वीडियो में एक युवक एक सांड पर बैठकर उसे घोड़े की तरह दौड़ाता नजर आ रहा है और कैलाशपति नाथ की जय के नारे लगा रहा है। उधर सांड की उसकी रफ्तार से बाइक सवार और स्कूटी सवार लोग काफी डरे और सहमे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के आखिर में वह युवक एक गली की तरफ से मुड़ता है। मुड़ने के साथ ही वह सांड से गिरता हुआ दिखता है। लेकिन वह सांड से गिरा या नहीं, ये सस्पेंस बनता गया है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करने वाला हर शख्स पूछ रहा है कि ये शख्स ठीक तो है, कहीं सांड ने जमीन पर तो नहीं पटक दिया। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह अपनी हंसी नहीं रोक पाया। किसी ने युवक को 'बाहुबली' का नाम दिया तो कोई 'सुपर मैन' बोल रहा है। उधर कुछ लोगों का कहना है कि पशुओं को परेशान करना गैर-कानूनी है। इस तरह की वीडियो बनाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

इस वायरल वीडियो को काशी का बता रहा है तो कोई ऋषिकेश का। हालांकि वीडियो कब और कहां का है, इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है। वीडियो को कई यूजर्स ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा- यमराज की सवारी। वहीं एक यूजर ने लिखा, ये है असली बाहुबली। एक यूजर ने लिखा ना पेट्रोल, ना डीजल, गजब की सवारी है। कुछ यूजर्स ने लिखा पहली बार सांड की तूफानी सवारी देखी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.