भारत के मिडिल ईस्‍ट कॉरिडोर का डर अचानक से तुर्की पहुंचे पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख, एर्दोगान से म‍िले

Updated on 14-09-2023 01:36 PM
अंकारा: भारत के अमेरिका, सऊदी अरब और यूएई के साथ मिलकर मिडिल ईस्‍ट कॉरिडोर के ऐलान के बाद पाकिस्‍तान की सरकार देश में चौतरफा घिरी हुई है। पाकिस्‍तानी जनता और देश के व‍िश्‍लेषक सऊदी प्रिंस के नहीं आने को बेइज्‍जती के रूप में ले रहे हैं और वे देश को पर्दे के पीछे से सत्‍ता चला रही सेना पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर अचानक से तुर्की पहुंच गए हैं और उन्‍होंने राष्‍ट्रपति एर्दोगान से लेकर तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मुलाकात की है। यह वही एर्दोगान हैं जिन्‍होंने भारत के मिडिल ईस्‍ट कॉरिडोर को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि तुर्की के बिना यह कॉरिडोर संभव नहीं है।

पाकिस्‍तानी मीडिया के मुताबिक जनरल मुनीर ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए तुर्की की सेना की तारीफ की। पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख ने तुर्की के साथ पाकिस्‍तान की दोस्‍ती को और मजबूत करने पर जोर दिया। पाकिस्‍तानी सेना ने एक बयान जारी करके कहा कि जनरल मुनीर ने तुर्की के राष्‍ट्रपति, व‍िदेश मंत्री और रक्षा मंत्री से भी मुलाकात की। एर्दोगान के साथ मुलाकात के दौरान पाकिस्‍तानी आर्मी चीफ ने रक्षा भागीदारी बढ़ाने और ट्रेनिंग सहयोग पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि तुर्की ने पाकिस्‍तानी सेना के इंजीनियरों की तारीफ की।

तुर्की पाकिस्‍तान को देता है घातक हथियार


जनरल मुनीर ने कहा, 'पाकिस्‍तान और तुर्की के बीच बहुत मज‍बूत दोस्‍ती है जो समय के कसौटी पर सही साबित हुई है।' पाकिस्‍तान और तुर्की के बीच बहुत गहरे रक्षा संबंध हैं। पाकिस्‍तान तुर्की से यूक्रेन और आर्मीनिया में तबाही मचा चुके टीबी-2 ड्रोन खरीद रहा है। यही नहीं तुर्की पाकिस्‍तान और अजरबैजान के साथ मिलकर पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट को व‍िकसित करना चाहता है। जनरल मुनीर और एर्दोगान के बीच यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई जब तुर्की के राष्‍ट्रपति भारत में हुए जी20 सम्‍मेलन से लौटे हैं।

जी20 शिखर सम्‍मेलन के ठीक बाद जनरल मुनीर का तुर्की पहुंचना काफी मायने रखता है। जी20 शिखर सम्‍मेलन के दौरान पाकिस्‍तान को कई झटके लगे थे। पाकिस्‍तान दावा करता है कि सऊदी अरब उसका मुस्लिम भाई है लेकिन सऊदी प्रिंस ने इस्‍लामाबाद की यात्रा करने से इंकार कर दिया। वह भी तब जब जनरल मुनीर ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी कि सऊदी प्रिंस किसी तरह से आ जांए। यही नहीं भारत ने खाड़ी देशों के साथ म‍िडिल ईस्‍ट कॉरिडोर का ऐलान किया है जो तुर्की और पाकिस्‍तान दोनों को ही पच नहीं रहा है। पाकिस्‍तान चीन के बीआरआई प्रॉजेक्‍ट के तहत बन रहे सीपीईसी के खिलाफ इस कॉर‍िडोर को देख रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.