कई राज्यों में बारिश की आशंका, अलर्ट हुआ जारी, राजस्थान में लुढ़का पारा

Updated on 16-11-2022 05:15 PM

नई दिल्ली
पल-पल बदलते मौसम ने जहां लोगों को हैरान-परेशान कर रखा है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में पर भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि इस बार उत्तर भारत में अब तक ठंड का असर ज्यादा देखने को नहीं मिल रहा है, जबकि नवंबर का आधा महीना बीत चुका है। तो वहीं मौसम विभाग का ताजा अपडेट कह रहा है कि तमिलनाडु में मानसून की सक्रियता और देश में एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से देश के कई राज्यों में आज और कल बारिश और बर्फबारी के आसार नजर आ रहे हैं।
 
आईएमडी ने आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया है तो वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल समेत दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश और बिजली कड़कने की भी बात कही है। आईएमडी ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल के मंडी, कांगड़ा, शिमला, कुल्‍लू, चंबा, सोलन ,सिरमौर,लाहुल स्पीति, किन्नौर, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं इसलिए यहां पर पहले से ही अलर्ट जारी किया गया है।
 
तो वहीं कश्मीर में आज कुछ जगहों पर बर्फ गिर सकती है। वैसे भी दो दिन पहले भी यहां पर बर्फबारी हुई है, यहां के पर्वत और पहाड़ पहले से ही बर्फ की चादरों से ढंके हुए हैं। फिलहाल यहां पर अगले दो-तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी है।

चित्तौड़गढ़ में पारा 10.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
जबकि राजस्थान में भी अब सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। कल चित्तौड़गढ़ में पारा 10.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था तो वहीं आज कई जिलों में बारिश की आशंका है, जिससे तापमान में कमी आएगी। जयपुर, उदयपुर, गंगानगर , श्रीकरणपुर और छत्तरगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं दिल्ली , पंजाब, हरियाणा, यूपी और एमपी में आज मौसम शुष्क रहने वाला है और इन राज्यों के कुछ जिलों में शाम तक हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। 
तो वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में आज भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में भी अलर्ट जारी किया है तो वहीं हल्की से मध्यम बारिश पूर्वोत्तर राज्यों और कोंकण-गोवा में भी देखने को मिल सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.