पिता को उमेश यादव पर होगा नाज! चंद दिनों पहले हुआ था निधन, अब बेटे ने गेंद से मचाया गदर

Updated on 02-03-2023 08:06 PM

इंदौर: जिस टर्निंग विकेट पर पहले दिन स्पिनरों का जलवा रहा उसी मैदान पर दूसरे दिन उमेश यादव कहर बनकर ऑस्ट्रेलिया पर बरसे। उन्होंने 3 विकेट झटकते हुए गेंद से गदर मचा दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 विकेट पर 186 रन बनाए थे और उमेश यादव की कहर बरपाती गेंदों का रिजल्ट यह रहा कि मेहमान 11 रन बनाने में बाकी के 5 विकेट गंवा बैठे। पिता के निधन के बाद पहला मुकाबला खेल रहे उमेश यादव ने 5 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट झटके तो अश्विन ने 44 रन देकर 3 विकेट अपनी झोली में डाले। रविंद्र जडेजा ने पहले दिन 4 विकेट चटकाए थे। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम 197 रनों पर ढेर हो गई।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पीटर हैंड्सकॉम्ब और कैमरुन ग्रीन दूसरे दिन पारी की शुरुआत करने उतरे थे। उन दोनों ने शुरुआत में संभलकर खेलना शुरू किया। ऐसा लग रहा था कि ये दोनों भारत को बड़ा झटका देंगे, लेकिन जैसे ही पीटर हैंड्सकॉम्ब को रविचंद्र अश्विन ने आउट किया पूरी पारी ताश के पत्ते की तरह 11 रन बनाने में ढह गई। कैमरुन ग्रीन को उमेश यादव ने LBW आउट किया। यहां ग्रीन ने DRS लिया, लेकिन बात नहीं बनी और उन्हें 21 रन पर पवेलियन लौटना पड़ा।
इसके बाद तो अश्विन ने एलेक्स कैरी को 3 रनों के निजी स्कोर पर LBW किया तो उमेश यादव ने मिशेल स्टार्क और टॉड मर्फी को क्लीन बोल्ड किया। दूसरी ओर, अश्विन ने नाथन लायन को बोल्ड करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी का द एंड कर दिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 88 रनों की बढ़त मिली है। भारत ने अपनी पहली पारी में 109 रन बनाए थे।

उमेश के इस प्रदर्शन पर पिता को होगा नाज
दिल्ली टेस्ट के बाद उमेश यादव के पिता तिलक यादव का नागपुर में निधन हुआ था। वह नागपुर लौटे थे, लेकिन अपनी नेशनल ड्यूटी को निभाने के लिए इंदौर लौट आए। यहां उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी शामिल किया गया। रोचक बात यह है कि उनके घर यानी नागपुर टेस्ट और दिल्ली में प्लेइंग इलेवन में उमेश को जगह नहीं मिली थी। अब जब प्लेइंग इलेवन में जगह मिली तो उमेश ने बैटिंग के दौरान 2 छक्के उड़ाए थे, जबकि 3 विकेट झटके। उनका यह प्रदर्शन देखकर उनके पिता जहां भी होंगे खुश होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.