पिता थे एथलीट तो मां थी वॉलीबॉल प्लेयर, अब बेटे ने आईपीएल में धमाल मचाकर किया नाम रोशन

Updated on 05-04-2023 09:21 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग का सातवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गत विजेता गुजरात टाइटंस के बीच बीते मंगलवार 4 अप्रैल को खेला गया। टाइटंस ने यह मैच मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। गुजरात टाइटंस एक बार फिर चेज करते हुए मुकाबला जीत गई, और एक बार फिर उन्हें चेज के दौरान अपना नया हीरो मिल गया। इस बार टीम की नैया पार सिर्फ 21 साल के युवा क्रिकेटर साई सुदर्शन ने लगाई। तमिलनाडु से आने वाले इस खिलाड़ी ने अरुण जेटली स्टेडियम में अपने नाम का डंका बजा दिया है। लेकिन क्या आप इस युवा बल्लेबाज को जानते हैं? नहीं तो आइये आपको इनसे परिचय कराते हैं।
कौन हैं 21 साल के साई सुदर्शन?
साई सुदर्शन का जन्म 15 अक्टूबर 2001 में हुआ था। वह तमिलनाडु के रहने वाले हैं। साई के घर परिवार की शुरू से ही खेल में काफी रूचि थी। उनके पिता एक एथलीट थे। उन्होंने भारत को ढाका में हुए साउथ एशियन गेम्स में रिप्रेजेंट भी किया था। इसके अलावा उनकी मां स्टेट लेवल की वॉलीबॉल प्लेयर रह चुकी हैं। अब साई ने खुद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जबरदस्त पारी खेल अपने परिवार का सिर गर्व से ऊंचा किया है। सुदर्शन ने 48 गेंदों में नाबाद 62 रन की पारी खेलीम जिसमें उनके बल्ले से चार चौके और दो छक्के भी देखने को मिले। उनको अपनी इस पारी के चलते मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया।
2022 में गुजरात टाइटंस ने जोड़ा था अपने साथ
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में साई सुदर्शन को गुजरात टाइटंस ने महज 20 लाख रुपये देकर अपने साथ जोड़ा था। उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू पिछले साल पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 8 अप्रैल को किया था। सुदर्शन ने अब तक आईपीएल में 7 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 45.8 की अच्छी औसत से 229 रन बनाए। वह अपने इस छोटे से आईपीएल करियर में 2 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।

इसके अलावा बात करें उनके डोमेस्टिक करियर की तो, साई ने साल 2021 में तमिलनाडु के लिए सय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू किया था। उसी साल 8 दिसंबर को उन्होंने तमिलनाडु के लिए खेलते हुए अपने लिस्ट ए करीयर का भी आगाज किया था यानी डेब्यू किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.