इटारसी से भोपाल भीख मांगने भेजता था पिता, QR Code देकर ट्रेन में छोड़ा... आरोपी निकला डिजिटल भिक्षावृत्ति का मास्टरमाइंड

Updated on 28-07-2026 01:51 PM
भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन पर मध्यप्रदेश जीआरपी के विशेष अभियान ऑपरेशन हमदर्द के दौरान भिक्षावृत्ति के बदलते स्वरूप का चौंकाने वाला मामला सामने आया। स्टेशन पर भीख मांग रही 13-14 वर्षीय एक किशोरी के पास कुछ छुट्टे पैसों के साथ एक QR कोड भी मिला। पूछताछ में पता चला कि वह केवल हाथ फैलाकर ही नहीं, बल्कि डिजिटल भुगतान के जरिए भी भीख मांग रही थी।

पिता ही भेजता था अलग-अलग रेलवे रूट पर

जीआरपी की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसके माता-पिता इटारसी में रहते हैं। पिछले करीब एक वर्ष से उसका पिता ही उसे ट्रेन में बैठाकर भोपाल सहित विभिन्न रेलवे रूटों पर भीख मांगने के लिए भेजता था। कभी वह भोपाल आने वाली ट्रेनों में रहती थी तो कभी नागपुर रूट पर जाकर यात्रियों से भीख मांगती थी।

पिता के मोबाइल नंबर से जुड़ा मिला क्यूआर कोड

जीआरपी थाना प्रभारी जहीर खान के अनुसार, किशोरी के पास मिला क्यूआर कोड उसके पिता के मोबाइल नंबर से संचालित हो रहा था। इससे स्पष्ट हुआ कि पारंपरिक तरीके से मिलने वाले छुट्टे पैसों के साथ अब डिजिटल भुगतान के जरिए भी भीख ली जा रही थी। इस मामले ने भिक्षावृत्ति के नए तरीके की ओर भी ध्यान आकर्षित किया है।

सीडब्ल्यूसी की अनुशंसा पर दर्ज हुई एफआईआर

नाबालिग होने के कारण जीआरपी ने बच्ची को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए समिति ने उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की। इसके बाद जीआरपी ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा-76 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। इस प्रावधान के अनुसार, बच्चे से भिक्षावृत्ति कराने वाले अभिभावक या वैध संरक्षक को अधिकतम पांच वर्ष की कैद और एक लाख रुपये तक जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।

बच्चों के नेटवर्क की भी होगी जांच

पूछताछ के दौरान किशोरी यह नहीं बता सकी कि उसके जैसे और कितने बच्चे रेलवे स्टेशनों पर भीख मांगते हैं। हालांकि, जीआरपी अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं बच्चों को संगठित तरीके से अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर भेजने वाला कोई नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी गई है।

ऑपरेशन हमदर्द के तहत चल रहा विशेष अभियान

मध्यप्रदेश जीआरपी का ऑपरेशन हमदर्द एक से 31 जुलाई तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, निराश्रित, परित्यक्ता महिलाओं, नाबालिग बच्चों और भिक्षावृत्ति करने वालों की पहचान कर उनका डिजिटल डोजियर तैयार किया जा रहा है। साथ ही जरूरतमंद लोगों के पुनर्वास और बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाने की कार्रवाई भी की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.