एनाकोंडा, सुपर वासुकी और शेषनाग का बाप... कहां चली थी दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन

Updated on 10-06-2023 08:11 PM
नई दिल्ली: रेलवे ने पिछले साल 15 अगस्त के दिन देश की सबसे लंबी और सबसे भारी ट्रेन चलाने की उपलब्धि हासिल की थी। इसे सुपर वासुकी (Super Vasuki) नाम दिया गया था। 3.5 किलोमीटर लंबी इस मालगाड़ी को खींचने के लिए एक दो नहीं बल्कि पूरा पांच इंजन लगाए गए। इस ट्रेन के 295 डिब्बों में 27,000 टन कोयला भरा था। यह छत्तीसगढ़ के कोरबा से नागपुर के लिए चली थी और इसने 267 किलोमीटर का सफर 11 घंटे 20 मिनट में पूरा किया था। इससे पहले रेलवे ने एनाकोंडा और शेषनाग जैसी ट्रेनें भी चलाई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन सुपर वासुकी से दोगुना से भी ज्यादा लंबी थी। आइए जानते हैं कब और कहां चली थी दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन:


द ऑस्ट्रेलियन बीएचपी आयरन ओर (The Australian BHP Iron Ore) दुनिया की सबसे लंबी ट्रेन है। यह ट्रेन जून 2001 में चलाई गई थी और इसकी लंबाई करीब 4.6 मील यानी 7.353 किमी थी। यह दुनिया के इतिहास की अब तक की सबसे लंबी ट्रेन थी। पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के Pilbara इलाके में बीएचपी की अपनी प्राइवेट रेल लाइन है। इसे माउंट न्यूमैन रेलवे (Mount Newman railway) कहा जाता है। इस रेल नेटवर्क को आयरन ओर यानी लौह अयस्क के ट्रांसपोर्टेशन के लिए डिजाइन किया गया है। बीएचपी उस इलाके में एक और रेल लाइन को ऑपरेट करती है जिसे The Goldsworthy Railway कहा जाता है।

24 एफिल टावर के बराबर लंबी

7.3 किमी लंबी बीएचपी आयरन ओर ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और भारी मालगाड़ी थी। 682 डिब्लों वाली इस ट्रेन को खींचने के लिए आठ मजबूत General Electric AC6000CW डीजल लोकोमोटिव लगाए गए थे। इसने पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में यांडी माइन से पोर्ट हेडलैंड का 275 किमी का सफर 10 घंटे चार मिनट में पूरा किया था। रास्ते में चढ़ाई के दौरान एक कॉपलर ट्रेन से निकल गया था। इस कारण इस ट्रेन यात्रा में चार घंटे 40 मिनट की देरी हुई। इस ट्रेन में 82,000 टन आयरन ओर भरा था। यह ट्रेन इतनी लंबी थी कि इसमें 24 एफिल टावर फिट हो सकते थे। एफिल टावर की लंबाई 300 मीटर है। अगर इस ट्रेन के वजन की बात करें तो यह करीब एक लाख टन था। यानी इसका वेट वेट 402 स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के बराबर था। स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का वजन 225 टन है।

आज भी बीएचपी आयरन ओर ट्रेन चलती है। इसमें 270 डिब्बे लगे होते हैं जिन्हें चार डीजल लोकोमोटिव इंजन खींचते हैं। यह ट्रेन करीब 38,000 टन लौह अयस्क ले जाती है। पहले सबसे लंबी ट्रेन का रेकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पास था। वहां 1991 में 71,600 टन वजन वाली ट्रेन चलाई गई थी। यह ट्रेन साइशेन से साल्डान्हा के बीच चली थी और इसमें आयरन ओर भरा था। इसमें 660 वैगन थे और इसकी लंबाई 7,200 मीटर थी। इसे खींचने के लिए नौ Electric और सात Diesel लोकोमोटिव इंजन लगाए गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.