किराए के मकान में रहकर पिता ने बनाया क्रिकेटर, अब ऋचा घोष के 'अच्छे दिन' आने वाले हैं

Updated on 14-02-2023 07:32 PM
नई दिल्ली: वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 4 मार्च से होने जा रही है। इसके लिए सोमवार को मुंबई में ऑक्शन का आयोजन किया गया। इस ऑक्शन में कुल पांच फ्रेंचाइजियों ने मिलकर 87 देश-विदेश के खिलाड़ियों पर बोली लगाई। इस दौरान कई खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगाई गई, जिसमें भारत की होनहार क्रिकेटर ऋचा घोष भी हैं। ऋचा को WPL के ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 1.90 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा है जबकि उनका बेस प्राइस 50 लाख का था।
इस तरह ऋचा को उनके बेस प्राइस से लगभग चार गुणा अधिक रकम मिला है। ऑक्शन में मिली इस बड़ी रकम के बाद ऋचा काफी भावुक हो गईं। ऑक्शन में मिली इस रकम से वह अब पिता के लिए अब एक अच्छा सा घर खरीदना चाहती हैं।
    ऑक्शन के बाद ऋचा ने कहा, 'मैं अब अपने पिता के लिए अच्छा खरीदना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि मेरे माता पिता उस घर में अच्छे से रहे और अपनी लाइफ को एंजॉय करें। उन्होंने मेरे लिए बहुत संघर्ष किया लेकिन मैं चाहती हूं कि अब वह आराम से रहें।'
    बता दें कि ऋचा के पिता कोलकाता के लोकल क्रिकेट मैचों में अंपायरिंग करके अपना गुजर बसर करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी को क्रिकेटर बनाने का सपना देखा और उसे पूरा भी किया। ऋचा के पिता के पास अपना घर तक नहीं है और किराए के मकान में रहते हैं।

    टीम इंडिया की फिनिशर हैं ऋचा घोष

    ऋचा घोष भारतीय महिला टीम की फिनिशर हैं। विकेटकीपिंग के साथ वह टीम इंडिया के बल्लेबाजी के लिए फिनिशर की भूमिका निभाती हैं। वह भारत के लिए अब तक कुल 17 वनडे और 31 टी20 मैच में खेल चुकी हैं। वनडे क्रिकेट में ऋचा घोष 311 रन बना चुकी हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 458 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 44 रनों का है। टी20 में ऋचा का स्ट्राइक रेट 135.50 का है।

    ऋचा मौजूदा समय में भारतीय टी20 विश्व कप टीम की सदस्य हैं। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में ऋचा ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन 20 गेंद में 31 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.