NMACC में तीसरे दिन लगा फैशन का तड़का, साथ दिखीं अंबानी परिवार की 4 पीढ़ियां, देखिए तस्वीरें

Updated on 03-04-2023 06:11 PM
नई दिल्ली :नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) की लॉन्चिंग सेरेमनी का आज तीसरा दिन था। इस लॉन्चिंग सेरेमनी में आज अंबानी परिवार की 4 पीढ़ियां एक साथ दिखीं। NMACC के तीसरे दिन भी देश-दुनिया की दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा रहा। अंबानी परिवार की पार्टी हो और धमाकेदार ना हो, यह तो हो ही नहीं सकता। तीन दिन की इस लॉन्चिंग सेरेमनी में देशी-विदेशी कलाकारों, धर्म गुरुओं, स्पोर्ट्स और बिजनस जगत से जुड़े दिग्गजों ने चार चांद लगाए। इस लॉन्चिंग सेरेमनी की मेजबानी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) और उनकी बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने की।

द आर्ट हाउस का हुआ उद्घाटन

सेरेमेनी में तीसरे दिन सेंटर में विजुअल आर्ट्स के लिए समर्पित जगह द आर्ट हाउस का उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी ने किया। वे मुकेश अंबानी की मां हैं। मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, सहित पूरा परिवार इस दौरान मौजूद था। कोकिलाबेन ने दीप जलाकर द आर्ट हाउस का उद्घाटन किया। इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी में मुकेश अंबानी, श्लोका अंबानी, ईशा अंबानी, स्वाति पीरामल, आकाश अंबानी और अजय पीरामल नजर आए थे।

इंडिया इन फैशन का अनावरण

सेरेमनी के आखिरी दिन नीता और ईशा अंबानी ने 'इंडिया इन फैशन: द इम्पैक्ट ऑफ इंडियन ड्रेस एंड टेक्सटाइल्स ऑन द फैशनेबल इमेजिनेशन' का अनावरण किया। यह रिजोली द्वारा प्रकाशित एक कॉफी टेबल बुक है। इस कार्यक्रम में अंबानी परिवार के सदस्य काफी फैशनेबल ड्रेसेज में दिखाई दिए।

लाल ड्रेस में बड़ी खूबसूरत दिखीं ईशा अंबानी

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की लॉन्चिंग सेरेमनी के दूसरे दिन मुकेश अंबानी के बेटे-बहू आकाश अंबानी और श्लोका मेहता छाए रहे। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े मुस्कुराहट के साथ सभी का वेलकम कर रहे थे। श्लोका ने एक थिक बॉर्डर वाली शिमरी गोल्ड साड़ी और पिंक दुपट्टा पहना हुआ था। वहीं, आकाश ने बॉटल ग्रीन कुर्ता और एंब्रॉयडरी जैकेट पहनी हुई थी। ईशा अंबानी अपनी लाल ड्रेस में बड़ी खूबसूरत दिखाई दीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.