किसान, महिला समूह और ग्रामीण हितग्राही होंगे योजनाओं से लाभान्वित

Updated on 11-10-2025 12:33 PM

सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (DLRC)  एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLRC)  की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुन्द ठाकुर ने की।

सीईओ श्री ठाकुर ने बैठक में कहा कि शासकीय योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना है। अतः सभी विभाग एवं बैंक समन्वयपूर्वक कार्य करें और प्राथमिकता के साथ अधिकतम हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से जोड़ा जाए।

जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर ने स्व-सहायता समूहों को सरलता से ऋण उपलब्ध कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकाधिक जनधन खाते खोलने तथा अंदरूनी इलाकों में नई बैंक शाखाएँ खोलने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कृषि विभाग के उप संचालक से जिले में जारी किसान क्रेडिट कार्ड की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि शिविर आयोजित कर छूटे हुए किसानों को भी शीघ्र योजना से लाभान्वित किया जाए। श्री ठाकुर ने सभी बैंकों को निर्देश दिए कि वे सी.डी. रेशियो बढ़ाने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करें, ताकि जिले में ऋण वितरण और आर्थिक गतिविधियों में गति लाई जा सके।

बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं जैसे एनयूएलएम, एमएमव्हायएसव्हाय, पीएमईजीपी, अन्त्यव्यवसायी अंत्योदय, आदिवासी स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा योजना, एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही पशुपालन, मत्स्यपालन एवं फसल बीमा योजना से संबंधित मामलों पर भी चर्चा हुई।

ठाकुर ने कहा कि “सभी बैंकों एवं विभागों का संयुक्त प्रयास ही जिले के समग्र आर्थिक विकास का आधार है। प्रशासन का उद्देश्य है कि हर पात्र हितग्राही तक शासकीय योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुँचे। बैठक में लीड बैंक मैनेजर श्री विकास कुमार, स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, सहकारी बैंक, ग्रामीण बैंक सहित सभी प्रमुख शाखा प्रबंधक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.