31 मई तक सहकारी समितियों का ऋण चुकाने वाले किसान नहीं होंगे अपात्र

Updated on 27-05-2023 06:01 PM

भोपाल । समर्थन मूल्य पर सरकार को गेहूं बेचने वाले किसान सहकारी समितियों का ऋण 31 मई तक चुका सकेंगे। इस अवधि में जो किसान ऋण चुका देगा, वे अपात्र नहीं होंगे। यह अवधि 30 अप्रैल थी लेकिन गेहूं उपार्जन की अवधि सरकार ने 20 मई कर दी थी। इसके कारण किसान को भुगतान विलंब से हुआ और वे पूर्व निर्धारित समय पर ऋण नहीं चुका पाए।इससे ये अपात्र हो रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे किसानों को एक अवसर और देना का निर्णय लिया है।

सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसान खरीफ फसलों के लिए जो ऋण लेते हुए हैं, उसे 28 मार्च तक चुकाना होता है। यदि इस अवधि में किसान ऋण नहीं चुकाते हैं तो वे आगे बिना ब्याज के ऋण प्राप्त करने के लिए अपात्र हो जाते हैं। ओलावृष्टि और वर्षा के कारण उपार्जन का कार्य प्रभावित हुआ।

इसके कारण किसान समय पर ऋण नहीं चुका पा रहे थे, इसे देखते हुए विभाग ने अंतिम तिथि 28 मार्च से बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी थी लेकिन उपार्जन का काम 20 मई तक चला। इसके कारण किसान अपात्र न हो जाएं, इसलिए ऋण चुकाने की अवधि को एक बार फिर बढ़ाकर 31 मई कर कर दिया है। यह सुविधा केवल उन किसानों को दी गई है, जिन्होंने समर्थन मूल्य पर उपज बेची है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.