कृषकों को जैविक व प्राकृतिक खेती के लिए किया गया प्रोत्साहित

Updated on 26-09-2025 12:59 PM

राजनांदगांव। कृषि विभाग, इंडियन पोटाश लिमिटेड एवं कृषि विज्ञान केन्द्र  राजनांदगांव द्वारा एक दिवसीय पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में आयोजित किया गया। संगोष्ठी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग को कम करना, भूमि के  स्वास्थ्य की रक्षा करना, रासायनिक उर्वरकों पर सब्सिडी की जानकारी प्रदान करना तथा कृषकों को जैविक व प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करना था।

उप संचालक कृषि  टीकम  सिंह ठाकुर ने कृषकों को धान फसल एवं रबी फसल की तैयारी तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने शासन की योजनाओं से अधिक से अधिक कृषकों को लाभान्वित होने के लिए प्रोत्साहित किया। कृषि विज्ञान केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने कृषकों को रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों एवं इससे बचाव के संबंध में बताया। केन्द्र की वैज्ञानिक श्रीमती अंजलि घृतलहरे ने फसलों में पोषक तत्वों की कमी के लक्षण व उसे दूर करने के उपाय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक खेती व जैविक खेती के लाभ के विषय में जानकारी दी। प्रक्षेत्र प्रबन्धक  आशीष गौरव शुक्ला ने उर्वरकों के संतुलित उपयोग  करने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। इंडियन पोटाश लिमिटेड के वरिष्ठ क्षेत्र अधिकारी  ओपी गिरी ने रासायनिक उर्वरकों पर मिलने वाली सब्सिडी की विस्तृत जानकारी प्रदान की। संगोष्ठी में इंडियन पोटाश लिमिटेड से विस्तार अधिकारी  मनीष नौरंग, अनुविभागीय अधिकारी कृषि  एसएल देशलहरे, कृषि विकास अधिकारी श्रीमती रमशिला गौरकर एवं कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी से डॉ. नूतन रामटेके,  मनीष कुमार सिंह, डॉ. योगेंद्र श्रीवास एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.