किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले : कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 26-04-2023 06:01 PM

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने किसानों को विभाग की कल्याणकारी योजनाओ का अधिकतम लाभ प्रदान करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री पटेल मंत्रालय में विभागीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त और समर्थ भारत के सपने को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में पूरा करने के लिये निरंतर कार्य करना है। किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये हरसंभव उपाय किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर मुख्य सचिव कृषि श्री अशोक वर्णवाल, एमडी मंडी बोर्ड श्रीमती जी.व्ही. रश्मि सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित किये गये लक्ष्यों की पूर्ति के लिये सतत् मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि उपार्जन में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। किसानों को खाद के अग्रिम उठाव के लिये प्रेरित करें, जिससे कि उर्वरक भंडारण सुनिश्चित हो सके और भविष्य में किसानों को प्रत्येक परिस्थिति में आवश्यकता अनुसार समय पर खाद उपलब्ध कराया जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.