किसानों की इनकम बढ़ेगी, तेल का इम्पोर्ट और प्रदूषण घटेगा आखिर इस फ्यूल में क्या है खास

Updated on 08-09-2023 02:41 PM
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस (GBA) को मंजूरी दे दी है। बायोफ्यूल्स को कई तरह के बायोमास से निकाला जाता है और इसमें कार्बन की कम मात्रा होती है। साथ ही इसे एनर्जी का सस्ता और टिकाऊ स्रोत माना जाता है। आज से नई दिल्ली में शुरू हो रहे जी-20 के शिखर सम्मेलन में GBA पर भारत को बड़ी कामयाबी मिलने की उम्मीद की जा रही है। भारत ने कई देशों को जीबीए में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। बड़ी संख्या में देशों ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। पड़ोसी देशों के साथ-साथ कई अफ्रीकी और लैटिन अमेरिकी देशों से इसे सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। जुलाई में गोवा में हुई मंत्री स्तर की एक बैठक में 19 देशों ने इस अलायंस के इनिशिएटिंग मेंबर रूप में शामिल होने में रुचि दिखाई थी। जानते हैं कि आखिर बायोफ्यूल में क्या खास है...
  1. बायोफ्यूल क्या है?
    पेड़-पौधों, अनाज, भूसी, शैवाल, जानवरों और फूड वेस्ट से निकलने वाले ज्वलनशील तरल या गैस को बायोफ्यूल्स या जैव ईंधन कहा जाता है।
  2. पहली बार कब मिला?
    साल 1890 में रुडोल्फ डीजल ने खेती के लिए इंटरनल कंबशन इंजन को चलाने के लिए वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल किया था। पेरिस में रहने वाले डीजल ने ही डीजल इंजन बनाया था।
  3. कॉमन बायोफ्यूल क्या हैं?
    बायोडीजल, एथेनॉल और बायोगैस या कंप्रेस्ड बायोगैस को कॉमन बायोफ्यूल कहा जाता है।
  4. कैसे बनते हैं बायोफ्यूल?
    बायोफ्यूल को खास तरह की रिफाइनरीज में बनाया जाता है जिन्हें उनमें इस्तेमाल होने वाले फीडस्टॉक के आधार पर कैटगराइज किया जाता है। फर्स्ट-जेनरेशन (1G) यूनिट्स में गन्ने की फसल और ग्रेन स्टार्च को प्रोसेस किया जाता है। सेकेंड जेनरेशन (2G) प्रोसेस नॉन-एडिबल प्लांट्स, वूडी बायोमास या भूसी में होता है। थर्ड जेनरेशन बायोमास एल्गी और माइक्रोब्स से बनाया जाता है।

  5. बायोफ्यूल का इस्तेमाल क्यों?
    ये ऊर्जा का टिकाऊ स्रोत हैं जो दुनिया के हर हिस्से में पाए जाते हैं। इससे गाड़ियों से पैदा होने वाले उर्त्सजन में कमी लाई जा सकती है, किसानों की इनकम बढ़ती है और भारत जैसे देशों के लिए तेल के आयात पर निर्भरता कम हो सकती है।

  6. किन देशों में बनता है सबसे ज्यादा बायोफ्यूल?
    इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी के डेटा के मुताबिक 2022 में अमेरिका और ब्राजील सबसे ज्यादा एथेनॉल बनाने वाले देश रहे। अमेरिका ने 57.5 अरब लीटर और ब्राजील ने 35.6 अरब लीटर एथेनॉल का उत्पादन किया। बायोडीजल के मामले में यूरोप पहले नंबर पर है। वहां 17.7 अरब लीटर बायोडीजल का उत्पादन हुआ जबकि अमेरिका 14.5 अरब लीटर के साथ दूसरे नंबर पर रहा। इस लिस्ट में इंडोनेशिया तीसरे नंबर पर रहा। वहां पिछले साल 9.3 अरब लीटर बायोडीजल का उत्पादन हुआ।

  7. भारत में कितना है उत्पादन?
    भारत ने 2022 में तीन अरब लीटर से ज्यादा एथेनॉल का उत्पादन किया जो अमेरिका, ब्राजील और यूरोप को छोड़कर ग्लोबल प्रॉडक्शन का 16 परसेंट है।

  8. भारत में कौन सा बायोफ्यूल बनता है?
    भारत में खासकर एथेनॉल का उत्पादन होता है। इसे पेट्रोल में मिलाया जाता है। साथ ही देश में बायोडीजल और कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) का भी उत्पादन होता है। देश में विकसित किए गए बायो-एटीएफ का भी कमर्शियल पैसेंजर फ्लाइट्स में इस्तेमाल हुआ है।

  9. भारत ने कब यह प्रोग्राम शुरू किया?
    नेशनल बायोफ्यूल्स पॉलिसी 2009 में लॉन्च की गई थी। 2022 में इसे संशोधित किया गया और 2025 तक 20 परसेंट एथेनॉल ब्लेंडिग पेट्रोल का लक्ष्य रखा गया है। 10% एथेनॉल ब्लेंडिंग का टारगेट जून 2022 में पांच महीने पहले ही हासिल कर लिया गया था। 2018 में लॉन्च की गई SATAT स्कीम का लक्ष्य 2023-24 तक 5,000 सीबीजी प्लांट्स बनाना है जिनकी सालाना प्रॉडक्शन क्षमता 1.5 करोड़ टन गैस की होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.