खेत के बदले सड़क पर हैं किसान, लेकिन गेहूं खरीद समय पर ही शुरू होगी, जान लीजिए तैयारी

Updated on 23-02-2024 05:04 PM
नई दिल्ली: एआई चिप्स बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया (Nvidia) ने गुरुवार को एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई का रेकॉर्ड बना दिया। चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन के दम पर कंपनी का शेयर 16.4 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 277 अरब डॉलर बढ़ गया जो अब तक किसी भी कंपनी के वैल्यूएशन में एक दिन में आई सबसे बड़ी उछाल है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह भारत के दो सबसे बड़े रईसों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ से ज्यादा है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ 112 अरब डॉलर और अडानी की नेटवर्थ 102 अरब डॉलर है। दोनों की नेटवर्थ कुल मिलाकर 214 अरब डॉलर बैठती है। साथ ही यह भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इडस्ट्रीज के कुल मार्केट कैप से ज्यादा है। रिलायंस का मार्केट कैप 243 अरब डॉलर है। साथ ही यह दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ से ज्यादा है। मस्क की नेटवर्थ 212 अरब डॉलर है।

इसके साथ ही एनवीडिया का कुल मार्केट कैप 1.96 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है। अब केवल तीन कंपनियां की मार्केट कैप एनवीडिया से ज्यादा रह गया है। दुनिया में पहली बार किसी कंपनी का मार्केट कैप एक दिन में 200 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ा है। एनवीडिया के रिजल्ट ने दुनियाभर में एआई से जुड़े शेयरों को हवा दे दी। इस कारण एसएंडपी 500, यूरोप का स्टॉक्स 600 और जापान का निक्केई रेकॉर्ड पर पहुंच गए। गुरुवार को ट्रेडर्स ने एनवीडिया के 65 अरब डॉलर मूल्य के शेयरों की खरीद-फरोख्त की। इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक कमाई का रेकॉर्ड मार्क जकरबर्ग की मेटा प्लेटफॉर्म्स के नाम था। इसी साल दो फरवरी को इस कंपनी का मार्केट कैप 196 अरब डॉलर बढ़ा था। लेकिन 20 दिन में ही एनवीडिया ने यह रेकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। एनवीडिया के मार्केट कैप में गुरुवार को जितनी तेजी आई, वह कोकाकोला की कुल वैल्यू (265 अरब डॉलर) से ज्यादा है। इसके साथ ही एनवीडिया अमेरिका की तीसरी और दुनिया की चौथी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई। उससे आगे अब माइक्रोसॉफ्ट (3.06 ट्रिलियन डॉलर), ऐपल (2.85 ट्रिलियन डॉलर) और सऊदी अरामको (2.0 ट्रिलियन डॉलर) रह गए हैं।

शेयरों में तेजी

एनवीडिया के शेयरों में इस साल 58 परसेंट की तेजी आई है जबकि पिछले साल यह 239 फीसदी चढ़े थे। दुनियाभर में एआई में तेजी से एनवीडिया के शेयरों में तेजी आई है। कंपनी ने इस तिमाही में अपने रेवेन्यू में 233 परसेंट तेजी का अनुमान जताया है जो बाजार की उम्मीदों से कहीं बेहतर है। दुनिया के महंगे एआई चिप मार्केट में एनवीडिया की 80 फीसदी हिस्सेदारी है। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू तीन गुना से अधिक बढ़कर 22.10 अरब डॉलर रहा था। इस कंपनी की स्थापना ताइवान में जन्मे जेंसन हुआंग ने की थी। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ 9.59 अरब डॉलर उछलकर 69.2 अरब डॉलर पहुंच गई। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 21वें नंबर पर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.