अभियान चलाकर किसानों को शासन की योजनाओं से किया जा रहा लाभान्वित

Updated on 12-02-2026 12:20 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशन में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा 9 से 14 फरवरी 2026 तक पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कृषकों को शासन की विभिन्न योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के लिए ई-केवायसी, आधार सीडिंग एवं एग्रीस्टेक पंजीयन किया जा रहा है। योजना के तहत पात्र किसानों को 6000 रूपए वार्षिक कृषक प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाता है।

उप संचालक कृषि  टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि फरवरी माह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि हस्तांतरण किया जाना प्रस्तावित है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए कृषि विभाग द्वारा जिले में ई-केवायसी के 604, लैण्ड सीडिंग के 67, आधार सीडिंग के 872 एवं सस्पेक्टेड केस के 881 लंबित हितग्राहियों से व्यक्तिगत संपर्क कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित कराने का प्रयास किया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा जिले के कृषकों से अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषक संगवारी के माध्यम से सस्पेक्टेड केस में लंबित प्रकरणों का भौतिक सत्यापन पूर्ण कर पीएम किसान की वेबसाईट पर फार्मर कार्नर अंतर्गत नवीन विकल्प अपडेट मिसिंग इनफार्मेशन के माध्यम से निराकरण कराने तथा ई-केवायसी पूर्ण करवाने एवं आधार सीडिंग के लिए अपने संबंधित बैंक से संपर्क कर बैंक खाते में आधार बेस्ड पेमेंट एनेबल (डीबीटी) पूर्ण कराने का आग्रह किया गया है। जिससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को आगामी 23वीं किस्त की राशि का लाभ प्राप्त कर सके। किसान अभियान अंतर्गत लोकसेवा केन्द्र, कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों एवं संबंधित बैंकों के माध्यम से लंबित प्रकरणों का निराकरण के साथ ही एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने की अपील की गई है, ताकि आगामी किस्त की राशि से लाभान्वित होने से कोई भी पात्र कृषक वंचित नहीं हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.