किसान जशवंत साहू ने मोबाईल पर आए मैसेज को दिखाकर जाहिर की अपनी खुशी

Updated on 01-03-2026 01:05 PM

राजनांदगांव।  राज्य शासन द्वारा संचालित कृषक उन्नति योजना किसानों के जीवन में आर्थिक संबल प्रदान करते हुए उनकी स्थिति को मजबूत बना रही है। योजना के अंतर्गत धान विक्रय करने वाले किसानों को समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अंतर की एकमुश्त राशि प्रदान की गई है, जिससे किसान अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ खेती-किसानी को भी आगे बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान विक्रय करने वाले किसानों को समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अंतर की राशि प्रदान की है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। जिला स्तरीय कृषक उन्नति योजना अंतर्गत गांधी सभागृह राजनांदगांव में आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह कार्यक्रम में पहुंचे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला निवासी किसान  जशवंत साहू ने बताया कि उन्हें कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत अंतर की एकमुश्त राशि सीधे खाते में 1 लाख 92 हजार 184  रूपए प्राप्त हुई है, जिससे उन्हें आर्थिक सहारा मिला है। किसान  साहू ने अपना मोबाईल दिखाते हुए मैसेज दिखाकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी खेती-किसानी को बढ़ाने के लिए खेतिहर जमीन खरीदने में करना चाहते हैं, ताकि भविष्य में उनकी आय में और वृद्धि हो सके। 

किसान  साहू ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 264 क्विंटल धान समर्थन मूल्य में धान खरीदी केन्द्र में किया था। उन्होंने कहा कि सोसायटी में किसानों के लिए बहुत अच्छी सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। किसानों को उनके उपज का सही मूल्य मिल रहा है। कृषक उन्नति योजना एवं समर्थन मूल्य से किसानों की आर्थिक उन्नति हो रही है। किसान  साहू ने बताया कि वे फसल विविधीकरण को अपनाते हुए गेहूं, सरसों एवं मसूर जैसी फसलों की खेती कर रहे हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना से किसानों की तकदीर बदल रही है और अब किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर मूल्य मिल रहा है।

किसान  साहू ने बताया कि पिछले वर्ष योजना से प्राप्त आदान सहायता राशि का उपयोग उन्होंने अपने बच्चों की शादी में किया था, जिससे पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में काफी मदद मिली।  जशवंत साहू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि होली त्यौहार के पहले शासन द्वारा प्राप्त एकमुश्त राशि से त्यौहार की खुशी दोगुनी हो गई है। उन्होंने शासन की इस किसान हितैषी योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का आधार बन रही है और इसके माध्यम से किसान खेती के साथ-साथ अपने परिवार की जरूरतों को भी आसानी से पूरा कर पा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.