Farah Khan ने कटरीना कैफ को कहा- जा कलमूही नाच, कितना काम किया है बेचारी ने...पाकीजा की मीना कुमारी

Updated on 10-05-2023 09:23 PM
फराह खान बिंदास सिलेब्रिटीज़ में गिनी जाती हैं, जो अक्सर फिल्मी सितारों पर अपनी दबंगई दिखाती नजर आती हैं। इस वक्त फराह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो कटरीना कैफ को 'कलमूही' कहती नजर आ रही हैं। हालांकि, ऐसा उन्होंने मजाक में कहा है।

Farah Khan की फिल्म 'तीस मार खान के सेट का एक वीडियो काफी चर्चा में छाया है। इस वीडियो में फिल्म के कास्ट और क्रू सेट पर जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं। ये वीडियो फिल्म के गाने 'वल्लाह रे वल्लाह' की शूटिंग के दौरान का है। इस वीडियो में कटरीना गाने की शूटिंग के दौरान अपने पैर को आराम देती दिख रही हैं। इसी बाच मजाक में फराह कटरीना को 'कलमूही' भी कहती नजर आ रही हैं।

सलमान खान और अक्षय के साथ फिल्म के गाने की शूटिंग

कटरीना सलमान खान और अक्षय के साथ फिल्म के गाने की शूटिंग करती दिख रही हैं। फिल्मी सितारों के अलावा वहां मौजूद बाकी क्रू के साथ भी फराह खान मस्ती करती दिख रही हैं। बता दें कि 'तीस मार खान' 24 दिसम्बर 2010 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, मुरली शर्मा और अमन वर्मा नजर आए थे। फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर, मनीष पॉल और चंकी पांडे जैसे सितारों का भी स्पेशल अपीयरेंस था।

फराह ने कहा- कितना काम किया है बेचारी ने

फिल्म का बिहाइंड द सीन वीडियो घूम फिरकर एक बार फिर से इंटरनेट पर छाया हुआ है। 'वल्लाह रे वल्लाह' शूटिंग के दौरान कटरीना कैफ अपने पैरों को हाथों से दबाती दिख रही हैं। कटरीना कैफ अपने पैर के अंगूठे में हैंडीप्लास्ट लगाती दिख रही हैं। फराह उनके साथ बैठी दिख रही हैं। फराह कैट को धक्का देते हुए कह रही हैं, 'कितना काम किया है बेचारी ने, पाकीजा की मीना कुमारी, पैर फट गए इनके। डांस कर ले, जा कलमूही नाच।' इस बातचीत के दौरान कटरीना स्माइल देती हुई नजर आ रही हैं।

कटरीना को लेकर सलमान और अक्षय की फाइटिंग

इसके बाद कैट सलमान और अक्षय के साथ 'वल्लाह' सॉन्ग पर डांस करती दिख रही हैं। इस सीन में अक्षय कटरीना को सलमान खान से दूर करते नजर आते हैं और फराह भी क्रू के साथ ऐसा ही कर रही हैं। सलमान और अक्षय फेक फाइटिंग भी करते दिख रहे हैं और इसी बीच कटरीना वहां से भाग निकलती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.