अरविंद अकेला कल्लू के बर्थडे पर फैंस को मिला तोहफा, रिलीज हुआ 'शादी बाई चांस' का ट्रेलर

Updated on 27-07-2023 02:37 PM
भोजपुरी फिल्मों में 'युवा दिलों की धड़कन' के नाम से फेमस एक्टर अरविंद अकेला 'कल्लू' की अपकमिंग फिल्म 'शादी बाई चांस' का धमाकेदार ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म का ट्रेलर उनके जन्मदिन के अवसर पर रिलीज किया गया है, जो बेहद ही शानदार है और उनके फैंस फिल्म का ट्रेलर देखकर उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्माताओं ने कल्लू के जन्मदिन पर उनकी फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर एक गिफ्ट दिया है। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में प्रियंका रेवारी और यामिनी सिंह है।

फिल्म 'Shadi By Chance' के ट्रेलर का रनिंग टाइमिंग 3 मिनट 50 सेकंड है, जो इंटर10 रंगीला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इसमें कल्लू की शादी बाय चांस एक ऐसी लड़की से हो जाती है, जो उसे अपना पति तक स्वीकार नहीं करती। फिल्म में कल्लू के ससुर का किरदार अवधेश मिश्रा निभा रहे हैं जिनकी बेटी प्रियंका रेवारी से कल्लू की शादी आपात परिस्थिति में होती है। मगर शादी के बाद कल्लू की वाइफ उसे सिर्फ नाम का पति बना कर रखना चाहती है। ट्रेलर में इन तीनों के बीच के डायलॉग्स और सीन काफी एंटरटेनिंग और मजेदार नजर आ रहे हैं। इसी बीच कल्लू की लाइफ में दूसरी खूबसूरत लड़की आकांक्षा दुबे की एंट्री होती है। जिससे वहां शादी करना चाहता है और तभी कल्लू की पहली पत्नी आ जाती है। फिर जो होता है उसके लिए आपको फिल्म देखना होगा। फिल्म के ट्रेलर में खूब मस्ती और मसाला है। फिल्म के गाने भी खूबसूरत है।

वहीं, फिल्म 'शादी by चांस' के ट्रेलर रिलीज पर कल्लू ने कहा, 'आज मेरा जन्मदिन है। यह मेरे लिए खास आवास है और इस दिन फिल्म का ट्रेलर आना और भी मेरे लिए खास है। मैं अपने चाहने वालों से आज के दिन अपनी फिल्म का ट्रेलर देखने को आग्रह करूंगा।'

सभी ने दी कल्लू को जन्मदिन की बधाई

फिल्म की एक्ट्रेस प्रियंका रेवारी और यामिनी सिंह ने फिल्म के निर्माता रामा प्रसाद और संजय श्रीवास्तव के साथ मिलकर कल्लू को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'कल्लू के साथ फिल्म करके बेहद मजा आया। फिल्म बेहद अच्छी बनी है, जो आप ट्रेलर में देख सकते हैं। वहीं कल्लू का आज जन्मदिन है तो आज का दिन हम सब के लिए अपने आप में खास है। हम कल्लू की लंबी आयु की कामना करते हैं। उनके जैसा कलाकार विरले ही होते हैं। वे वन पीस हैं और हम कामना करते हैं कि सफलता की सीढ़ियां हमेशा उनके कदम चूमे।'

फिल्म की कास्ट

जहां तक बात फिल्म 'शादी बाई चांस' की है तो फिल्म का निर्माण रामा प्रसाद प्रोडक्शन के बैनर से हुआ है। इस फिल्म के डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव और निर्माता रामा प्रसाद हैं। फिल्म में अरविन्द अकेला (कल्लू), प्रियंका रेवरी, अवधेश मिश्रा, दिवंगत एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे, अनूप अरोरा, प्रकाश जैस, अनीता रावत, महेश आचार्य, सोनिया मिश्रा और सुष्मिता मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में यामिनी सिंह हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.