फैन ने Samantha Ruth Prabhu को दी 'द‍िल लगाने' की सलाह, तलाक के बाद सिंगल चल रही एक्‍ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

Updated on 27-03-2023 09:01 PM
तेलुगू और तम‍िल फिल्‍मों की मशहूर एक्‍ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी पीरियड ड्रामा फिल्‍म 'शाकुंतलम' को लेकर चर्चा में हैं। वह हैदराबाद से लेकर मुंबई तक जमकर अपनी फिल्‍म को प्रमोट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी सामंथा फैंस से खूब रिएक्‍ट कर रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को एक फैन ने सामंथा ने ट्विटर पर एक पर्सनल सी रिक्‍वेस्‍ट कर डाली। फैन ने सामंथा से कहा कि वह पर्सनल लाइफ में किसी से दिल क्‍यों नहीं लगा लेती हैं, किसी को डेट क्‍यों नहीं कर लेती हैं! इस पर एक्‍ट्रेस ने ऐसा दिलचस्‍प रिएक्‍शन दिया है कि मामला इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

रविवार को ट्विटर हैंडल @Sarvanthi_sam ने सामंथा का एक वीडियो पोस्‍ट क‍िया और साथ में कैप्‍शन लिखा, 'मैं जानती हूं कि मेरी ये हैसियत नहीं है कि मैं यह कह सकूं, लेकिन प्‍लीज किसी को डेट कीजिए।' फैन ने इसके साथ केयर और हार्ट वाली इमोजी के साथ सामंथा को टैग किया। इस पर एक्‍ट्रेस ने भी रिप्‍लाई करते हुए लिखा, 'मुझे आपकी तरह कौन प्‍यार करेगा।'

नागा चैतन्‍य से तलाक के बाद सिंगल हैं सामंथा

वैसे, Samantha Ruth Prabhu पिछले दो साल से खुद को सिंगल बता रही हैं। अक्‍टूबर, 2021 में नागा चैतन्‍य से तलाक के बाद सामंथा की लव लाइफ सूनी है। 'कॉफी विद करण' में भी सामंथा ने कहा था कि वह अभी सिंगल है और जिंदगी के इस दौर का आनंद ले रही हैं।

'अभ‍िज्ञान शाकुंतलम' पर आधारित है फिल्‍म 'शाकुंतलम'

सामंथा रुथ प्रभु ने बीते कुछ साल में हिंदी के दर्शकों के बीच भी खास पहचान बनाई है। ओटीटी पर 'द फैमिली मैन 2' और फिर 'पुष्‍पा 2' में 'ऊ अंटावा' गाने पर डांस कर सामंथा ने हर किसी का दिल जीत लिया। उनकी पीरियड ड्रामा फिल्‍म 'शाकुंतलम' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को गुनशेखर ने डायरेक्ट किया है। बीते दिनों फिल्‍म में अपने किरदार को लेकर सामंथा ने कहा था, 'शकुंतला में मेरा अटूट विश्वास है। वह अपने प्यार में, अपनी भक्ति में सच्ची हैं। अपनी जिंदगी के सबसे मुश्‍क‍िल वक्‍त में भी उन्‍होंने अपनी गरिमा का खयाल रखा है। मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शकों को इस फिल्‍म पर गर्व होगा।' यह फिल्म कालिदास के लोकप्रिय नाटक 'अभिज्ञान शाकुंतलम' पर आधारित है।

मायोसाइटिस से लड़ाई और सामंथा के अपकमिंग प्रोजेक्‍ट्स

सामंथा पिछले कुछ समय से अपनी बीमारी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। वह मायोसाइटिस से पीड़‍ित हैं। इस एक दुर्लभ बीमारी है। Myositis में मांसपेशियों में सूजन पैदा होती है और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मांसपेशियों की कोशिकाओं को कमजोर बनाने लगती है। सामंथा इस बीमारी के कारण कुछ महीने ब्रेक पर थीं। हालांकि, अब वह काम पर वास लौट आई हैं। 'शाकुंतलम' के अलावा सामंथा आगे 'कुशी' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह ओटीटी पर वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.