सिवनी के सुदूर दुर्गम आदिवासी बहुल 15 ग्रामों के परिवारों को मिल रहा नल से जल

Updated on 17-02-2024 11:50 AM

जल जीवन मिशन केन्द्र सरकार की एक अति महत्वपूर्ण योजना है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई थी। योजना का मुख्य उद्देश्य देश के सभी दूर-सुदूर ग्रामों में प्रत्येक घर में नल से शुध्द पेय जल की आपूर्ति करना है। जिसे केन्द्र एवं प्रदेश सरकार मिलकर मूर्त रूप दे रही है।

      जल जीवन मिशन के अंतर्गत सिवनी जिले में भी विकासखंडवार एकल एवं समूह नल-जल योजनाएं संचालित हैं। जनपद पंचायत घंसौर के 15 ग्रामों में ''झुरकी ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना'' से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। सभी 15 ग्राम भौगोलिक स्थिति अनुसार अत्यंत ऊँची-नीची पहाड़ी के बीच में बसे हुए हैं जिनमें अधिकांश ग्राम आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। नर्मदा नदी के जल का शोधन कर हर-घर तक शुध्द पेय जल पहुँचाया जा रहा है।     

झुरकी ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना के बेहतर संचालन में ग्राम की स्वसहायता समूह की महिलाओं "जल सखी " का भी महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। जल सखियों ने घर-घर जाकर जल की उपयोगिता एवं शुद्धता के बारे में जानकारी देकर प्रत्येक घर से जलकर जमा करने का कार्य किया जा रहा है। योजना के बेहतर संचालन एवं आवश्यक संसाधनों की समय-समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिये "जल सखी " ग्रामीणों से समय पर जलकर का भुगतान करने एवं योजना के संचालन में सहयोग प्रदान करने की अपील कर रही हैं। "जल सखी " जल निगम के अधिकारी व कर्मचारियों से निरंतर सम्पर्क में रहती हैं। "जल सखी " द्वारा ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समिति के साथ जलकर जमा किये जाने के लिये अनुबंध सम्पादित कर जलकर जमा करने की कार्यवाही की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.