शेयर बाजार में थमी गिरावट, वापस ट्रैक पर लौटा मार्केट, सेंसेक्स 64700 और निफ्टी 19300 के पार

Updated on 25-10-2023 03:20 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में जारी गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है। बाजार में रौनक लौट आई है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही है। बाजार दशहरा की छुट्टी से एक दिन पहले की बड़ी गिरावट से बाहर निकल आया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर ट्रेड करते दिख रहे हैं। आज यानी बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 47 अंकों की तेजी के साथ 64619 के स्तर पर खुला है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 आज 19,286 रुपये के स्तर पर खुला है। बता दें कि शेयर बाजार में बीते चार दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही थी। बाजार बीते सोमवार को गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ था। इस दौरान कई स्टॉक्स में गिरावट देखी गई थी।

गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

बता दें कि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजारों में पैदा हुए कमजोर रुझानों के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को व्यापक गिरावट रही थी। इस दौरान मानक सूचकांक सेंसेक्स एवं निफ्टी करीब 1.3 प्रतिशत तक लुढ़क गए थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 825.74 अंक यानी 1.26 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 64,571.88 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 894.94 अंक यानी 1.36 प्रतिशत तक गिरकर 64,502.68 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 260.90 अंक यानी 1.34 प्रतिशत फिसलकर 19,281.75 अंक पर बंद हुआ था।

चार दिन से जारी थी गिरावट

बता दें कि सोमवार को शेयर बाजारों में गिरावट का लगातार चौथा सत्र रहा था। इन चार सत्रों में सेंसेक्स 1,925 अंक गिरकर 65,000 अंक से नीचे आ चुका था। वहीं निफ्टी लगभग 530 अंक टूट चुका था। एक्सपर्टस के मुताबिक, पश्चिम एशिया में तनाव गहराने से बिकवाली का दबाव बना था। इस दौरान निवेशकों ने अपने शेयर बेचने शुरू कर दिए थे। इसकी वजह से पिछले चार सत्रों में मानक सूचकांकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी

सेंसेक्स की कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट में प्रमुख रूप से गिरावट रही थी। दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे। व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 4.18 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। मिडकैप को भी 2.51 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.