अविनाश और बहन शफक की डेटिंग की खबरों पर फलक नाज ने तोड़ी चुप्पी, फैमिली की रजामंदी भी बता डाली!

Updated on 26-07-2023 04:46 PM

'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस फलक नाज 'बिग बॉस ओटीटी 2' से एविक्ट हो चुकी हैं। शो में अविनाश सचदेव के साथ उनका जो बॉन्ड बना, उसकी वजह से शो से बाहर आने के बाद भी वह खासा चर्चा में हैं। हालांकि इस बीच उन खबरों ने फैंस को शॉक्ड कर दिया था कि अविनाश सचदेव के साथ उनकी छोटी बहन शफक नाज का भी अफेयर रह चुका है। एक वक्त था जब दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। अब ऐसी खबरों पर फलक नाज का रिएक्शन सामने आया है।

Bigg Boss OTT 2 से बाहर आने के बाद Falaq Naaz ने हमारी सहयोगी वेबसाइट 'ई-टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में बहन शफक नाज और अविनाश सचदेव की डेटिंग रूमर्स पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कि वह तो हैरान हैं कि अचानक ये खबरें कैसे तैरने लगी। इस टॉपिक के बारे में तो वही दो लोग बता सकते हैं जो इन्वॉल्व थे।
 

बहन शफक नाज और अविनाश के रिश्ते पर तोड़ी फलक नाज ने चुप्पी

फलक नाज ने कहा, 'फिलहाल तो मुझे दोनों से बात करनी होगी। दोनों से सफाई लेनी होगी। तभी जाकर पता चलेगा। तब देख लेंगे कैसे और क्या होगा। फिलहाल इस बारे में कमेंट करना ठीक नहीं है। अभी कुछ कहना बहुत ही नॉनसेंस लगेगा।'

अविनाश सचदेव और खुद के रिश्ते को बताया स्पेशल

इसी के साथ अविनाश सचेदव के साथ खुद की ट्यूनिंग पर भी फलक नाज ने खुलकर बातचीत की। उन्होंने माना कि अविनाश के साथ उनका बॉन्ड स्पेशल है। एक वक्त ऐसा था जब वह दोनों घर में अकेले पड़ गए थे। ऐसे में दोनों ने एक दूसरे को समझा और साथ दिया। वह उन्हें समझते हैं और वह उन्हें।
 

फैमिली का रिएक्शन भी बता डाला

बिग बॉस ओटीटी 2 की फलक नाज ने फैमिली रिएक्शन के बारे में भी रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, 'अविनाश सचदेव के साथ मेरी दोस्ती को लेकर उनकी फैमिली को भी कोई प्रॉब्लम नहीं हुई है। वैसे भी अगर कोई इंसान मुझे समझ रहा है, मैं उन्हें तो इसमें कोई तीसरा क्या ही कर सकता है। कोई भी समझदार होगा वह समझ सकता है कि ये एक खास रिश्ता है। मेरी फैमिली भी काफी अच्छी है। अरे यार मैं भी क्या ही कह रही हूं... वह बाहर आएंगे तो मिलूंगी उनसे मैं।'
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.