इंदौर-जबलपुर के बाद भोपाल में फर्जी साइन मामला:ऑडिट विभाग के मुख्यालय में पेंशन केस में खुलासा, अफसरों ने दबाया

Updated on 28-03-2025 12:11 PM

फर्जी हस्ताक्षर से इंदौर में पहले डेढ़ सौ फिर 11 करोड़ और जबलपुर में 11 करोड़ के घोटाले के बाद अब भोपाल में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां ऑडिट विभाग के मुख्यालय में पेंशन प्रकरण के केस में अपर संचालक के फर्जी हस्ताक्षर करने का खुलासा हुआ है। अफसर इस मामले को दबाने में लगे हैं।

भोपाल के ऑडिट विभाग में पदस्थ अधीक्षक चंद्रकांत श्रीवास्तव 28 फरवरी को रिटायर्ड हुए। उनके पेंशन के दस्तावेजों पर अपर संचालक आरएस कटारा के फर्जी साइन किए गए हैं। मामला ट्रेजरी को भेज दिया गया था, लेकिन विभागीय आपत्ति के बाद पेंशन प्रकरण को रोक दिया गया है।

अधीक्षक पद से रिटायर्ड हुए चंद्रकांत श्रीवास्तव ने बताया कि मेरे दस्तावेजों पर किसने फर्जी साइन किए हैं, मुझे नहीं पता। इसकी जांच होना चाहिए। मैंने अपनी पूरी कार्रवाई नियमानुसार ही की है। मेरे केस में आपत्ति लिए जाने के बाद पेंशन प्रकरण रोक दिया गया है।

दो दिन पहले इंदौर में सामने आया 11 करोड़ के फर्जी बिलों का घोटाला

इंदौर नगर निगम में ड्रेनेज विभाग में फर्जी साइन से किए गए करोड़ों के घोटाले का एक और मामला सामने आया है। निगम के सहायक लेखापाल आशीष तायडे की शिकायत पर एमजी रोड पुलिस ने मेसर्स नींव कंस्ट्रक्शन के संचालक मोहम्मद साजिद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

169 फर्जी बिलों से 11 करोड़ की हेराफेरी

नगर निगम की जांच में सामने आया कि साजिद ने 185 बिल प्रस्तुत किए थे, जिनमें से 169 बिल फर्जी पाए गए। इन बिलों के माध्यम से फर्जी साइन कर 11 करोड़ रुपए से अधिक का गैरकानूनी भुगतान कराया गया। केवल 16 बिल वास्तविक निकले। जैसे ही यह घोटाला उजागर हुआ, निगम अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पहले से ब्लैकलिस्टेड थी कंपनी, फिर भी मिली ठेकेदारी

नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार, मेसर्स नींव कंस्ट्रक्शन को इससे पहले भी अनियमितताओं के चलते ब्लैकलिस्ट किया गया था। इसके बावजूद, ठेकेदार ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए फिर से ठेके हासिल किए और घोटाले को अंजाम दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.