'AI से जनरेट फर्जी फैसले कोर्ट में रखे जा रहे':सुप्रीम कोर्ट के जज बोले-युवा वकील इससे सावधान रहें, सीनियर वकील उन्हें समझाएं

Updated on 29-07-2025 01:39 PM

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस राजेश बिंदल ने कहा है कि भारत और अमेरिका में कुछ युवा वकील AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) टूल्स से कोर्ट के फर्जी फैसले खोज कर अदालत में पेश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कई बार युवा वकील AI पर सिर्फ दो-तीन शब्द डालकर सर्च करते हैं और जो भी फैसला सामने आता है, उसे कोर्ट में दिखा देते हैं। कई बार वो फैसला गलत होता है, अल्पमत (मतभेद वाले जज का) होता है या फिर AI ने खुद से कोई नया फर्जी जजमेंट बना दिया होता है।

जस्टिस बिंदल सोमवार को ऑल इंडिया सीनियर लॉयर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किए गए चार नए जजों जस्टिस जॉयमाल्य बागची, निलय वी अंजारिया, विजय बिश्नोई और अतुल एस चंदुरकर का सम्मान किया गया। मंच पर राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील पी विल्सन, वरिष्ठ अधिवक्ता अदीश अग्रवाल और पितांबरी आचार्य भी थे।

जस्टिस बिंदल बोले-जजमेंट के पीछे युवा वकीलों की रिसर्च होती है 

जस्टिस राजेश बिंदल कहा कि जज भले ही फैसले देते हैं, लेकिन उसके पीछे असली मेहनत युवा वकीलों की रिसर्च और सीनियर वकीलों की दलीलों की होती है। इस मौके पर बोलते हुए सांसद और वरिष्ठ वकील पी विल्सन ने बताया कि उन्होंने संसद में एक प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया है जिसमें जजों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का प्रस्ताव है।

केरल हाईकोर्ट का आदेश दिया था- चैट GPT से ऑर्डर मत लिखें 

इससे पहले 20 जुलाई को केरल हाईकोर्ट ने अदालतों को निर्देश दिया कि ऑर्डर जारी करते समय चैट GPT जैसे क्लाउड बेस्ड AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल न करें। उसमें गलतियां हो सकती हैं। यह आदेश अदालतों के स्टॉफ के लिए जारी किया गया है। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर AI का यूज करना है तो इसके लिए ट्रेनिंग लें। यह पहली बार है जब AI को लेकर किसी हाईकोर्ट ने देश में ऐसा निर्देश जारी किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले मे कांग्रेस राज्य सभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली हाईकोर्ट मे जवाब दाखिल किया है। सोनिया गांधी और…
 23 September 2026
नई दिल्ली: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने…
 23 September 2026
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। अगर आखिरी समय में कोई अप्रत्याशित राजनीतिक गठबंधन नहीं होता है, तो BSP…
 23 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देशभर के नगर निगमों और नगर निकायों को आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश…
 23 September 2026
संजय कुमार भारद्वाज: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देश रणनीतिक प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन खुलकर टकराव से बचना चाहते हैं। दुनिया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ 'चिंतन शिविर' (विचार-विमर्श सत्र) की एक सीरीज की अध्यक्षता करेंगे। यह मिड-टर्म समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। पहला दो-दिवसीय सत्र बुधवार…
 23 September 2026
नई दिल्लीः शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी के सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी कयासबाजी के साथ बहस भी चल रही है। कुछ…
 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
Advt.