भोपाल में फायरिंग के आरोप में फैजान मछली गिरफ्तार:ड्रग तस्कर यासीन मछली का करीबी है, पहले भी कर चुका कई वारदात

Updated on 24-09-2025 03:03 PM

भोपाल के बुधवारा में कुख्यात अपराधी फैजान मछली ने डेढ़ लाख रुपए के लेन-देन के चलते युवक पर फायरिंग कर दी। आरोपी ड्रग तस्कर यासीन मछली का करीबी है। घटना मंगलवार देर रात की है।

जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बुधवार को आरोपी फैजान की गिरफ्तारी कर ली गई। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद उसे नोटिस देकर थाने से छोड़ा जा सकता है।

चाय और बिरयानी का होटल चलाता है फरियादी

टीआई काशीराम कुशवाह के मुताबिक फरियादी दानिश बेग पिता जफर बेग (30) निवासी खजांची वाली गली बुधवारा चाय और बिरयानी का होटल संचालित करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीबन 1:15 बजे मैं और मेरे बड़ा भाई शारिक बेग व उसका दोस्त फरहान हम तीनों हमारे घर के सामने बैठे थे। उसी समय फैजान मछली व दो अन्य लोग एक्टिवा से आए व डेढ़ लाख रुपए के लेन देन की बात को लेकर अभद्रता करने लगे।

अभद्रता का विरोध करने पर फायरिंग की

भाई शारिक बेग ने विरोध किया। इससे गुस्साए फैजान ने करीब आठ राउंड फायर हवा में कर दहशत फैला दी। इसी के साथ शारिक के साथ लात-मुक्कों से मारपीट कर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धारा 296.125(A),351(2),3(5) BNS एवं 25/27 आर्म्स एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर कट्‌टा जब्त किया

पुलिस ने आरोपी फैजान मछली को उसके घर से बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से देसी कट्‌टा भी जब्त कर लिया है। फैजान से पूछताछ कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि कट्‌टा उसने किससे और कितने में खरीदा। फैजान पर पूर्व में बलवा, मारपीट, फायरिंग और अनैतिक कार्य करने के करीब 8 केस दर्ज हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.