पुलिस में भर्ती नहीं हो पाया तो नकली सब इंस्पेक्टर बना, दो साथियों को भी पहनाई वर्दी

Updated on 30-11-2022 05:23 PM

सागर की मकरोनिया थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से तीन नकली पुलिसकर्मियों को पकड़ा है। आरोपी पुलिस वर्दी पहनकर घूम रहे थे। मामले में तीनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम मकरोनिया रेलवे स्टेशन के पास तीन युवक पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे थे। उनका हुलिया देखकर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।

खबर मिलते ही मकरोनिया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर युवकों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम अंकित अहिरवार निवासी ग्राम उदयपुरा टीकमगढ़, गोपाल अहिरवार ग्राम पूतरी खारा छतरपुर और सोनू अहिरवार निवासी ग्राम बंधा जिला छतरपुर होना बताया है। आरोपी अंकित ने सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहन रखी थी। वहीं गोपाल और सोनू ने आरक्षक की वर्दी पहनी थी। तीनों ने सागर में ही वर्दी सिलाई थी।
परिवार को बताने और रौब झाड़ने पहनी वर्दी
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि अंकित अहिरवार सागर के मकरोनिया के दीनदयाल नगर में किराये का रूम लेकर रहता है। वह एसवीएन कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। वह पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। लेकिन उसका चयन पुलिस में नहीं हुआ। ऐसे में उसने नकली पुलिस वाला बनने की सोची। जिसके बाद वर्दी सिलाई और परिवार वालों को पुलिस में भर्ती होने की बात बताने के लिए यह कदम उठाया। उसने अपने दो दोस्तों को भी शामिल कर लिया। इसके साथ ही रौब झाड़ने के लिए तीनों पुलिस की वर्दी पहनकर नकली पुलिसकर्मी बनकर घूम रहे थे।
युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही
मकरोनिया थाना प्रभारी एमके जगेत ने बताया कि पुलिस वर्दी पहने हुए तीन युवकों को पकड़ा है। युवकों द्वारा किसी से वसूली करने या अन्य कोई शिकायत अब तक सामने नहीं आई है। वह परिवार वालों को पुलिस में चयन होना बताने और रौब झाड़ने के लिए वर्दी पहनकर घूम रहे थे। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.