मप्र बोर्ड परीक्षा में फेल विद्यार्थी रूक जाना नहीं योजना में भर सकते हैं फार्म

Updated on 27-05-2023 05:48 PM

 भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं)की 10वीं व 12वीं में फेल विद्यार्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं है। वे रूक जाना नहीं योजना के द्वारा विद्यार्थी दोबारा से परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए वे आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन एमपी आनलाइन के माध्यम से किए जाएंगे। आवेदन 26 मई से जमा होना शुरू होंगे। परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह में होगी।बता दें, कि इस साल दोनों परीक्षाओं में करीब साढ़े चार लाख विद्यार्थी फेल हुए हैं। इसमें 10वीं में 2,16,912 विद्यार्थी फेल हुए हैं।वहीं 12वीं में 2,11,798 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं।

17 जुलाई को होगी बारहवीं पूरक परीक्षा

प्रदेश में इस बार बारहवीं परीक्षा में 1 लाख 28 हजार 439 छात्रों को सप्लीमेंट्री मिली है। बारहवीं की पूरक परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी। दसवीं की परीक्षा में 82335 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री मिली है। दसवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 18 जुलाई से 24 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी।

15 दिन में करना होगा आवेदन

दसवीं-बारहवीं के छात्र-छात्राओं को अपने प्राप्त अंकों में किसी प्रकार का संदेह है। ऐसे परीक्षार्थी अपने प्राप्तांकों के सत्यापन के लिए प्रति विषय का निर्धारित शुल्क जमा कर परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिन में आवेदन केवल एमपी आनलाइन पोर्टल के माध्यम से कर सकेंगे। वहीं उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने के लिए भी परीक्षा परिणाम घोषणा की तिथि से 15 दिन में आवेदन एमपी आनलाइन के कियोस्क या एमपी आनलाइन की वेबसाइट पर डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कर उत्तर पुस्तिका प्राप्त कर सकते है। वहीं, परीक्षार्थियों को दी जा रही अंकसूचियों में किसी प्रकार की लिपिकीय त्रुटि होने पर, परीक्षा परिणाम घोषित होने की दिनांक से तीन माह तक उसे ठीक करने के लिए निश्शुल्क व्यवस्था है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.