फाफ और कोहली ने हमारी... RCB से मिली शर्मनाक हार के बाद एडेन मार्करम यह क्या बोल गए?

Updated on 19-05-2023 10:09 PM
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ आठ विकेट से मिली हार के बाद कहा कि उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन मौकों का पूरा फायदा नहीं उठा पाए। आरसीबी ने विराट कोहली (63 गेंद में 100 रन, 12 चौके, चार छक्के) और कप्तान फाफ डुप्लेसी (71 रन, 47 गेंद, सात चौके दो छक्के) के बीच पहले विकेट की 172 रन की साझेदारी से 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार गेंद शेष रहते दो विकेट पर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की।

सनराइजर्स ने इससे पहले हेनरिक क्लासेन (51 गेंद में 104 रन, छह छक्के, आठ चौके) के तेजतर्रार शतक और मार्करम (18) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 76 जबकि हैरी ब्रूक (नाबाद 27) के साथ चौथे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी से पांच विकेट पर 186 रन बना पाई थे। मार्करम ने मैच के बाद कहा, ‘मुझे लगता कि हमने काफी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन मौकों का पूरा फायदा नहीं उठा पाए। शायद पावरप्ले में कुछ कमी रह गई हो।’

मार्करम ने कहा कि वह निराश हैं कि क्लासेन के लिए मैच नहीं जीत पाए। उन्होंने कहा, ‘हेनरिक के लिए मैच नहीं जीत पाए जिन्होंने आज शानदार बल्लेबाजी की।’ सनराइजर्स के कप्तान ने कहा कि कोहली और डुप्लेसी की साझेदारी ने मैच उनकी पहुंच से दूर कर दिया। उन्होंने कहा, ‘फाफ और कोहली ने मैच में हमारी उम्मीदें खत्म कर दी।

मार्करम ने सीजन के अपने अंतिम घरेलू मैच के लिए स्टेडियम में पहुंचे प्रशंसकों की भी सराहना की। उन्होंने कहा, ‘समर्थन ना केवल हमारे लिए बल्कि आरसीबी के लिए भी बहुत अच्छा था। अफसोस है कि हम उन्हें जीत नहीं दिला सके। लेकिन उनका धन्यवाद।’ बहरहाल, आरसीबी इस जीत के साथ अंक तालिका में 14 पॉइंट्स के साथ चौथे पायदान पर पहुंच गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.