भोपाल रेलवे स्टेशन पर क्यूआर कोड स्कैन कर जनरल टिकट बनवाने की सुविधा शुरू

Updated on 26-02-2024 12:06 PM
 भोपाल। भोपाल स्टेशन पर यात्री जनरल (अनारक्षित) टिकट का भुगतान अब क्यूआर कोड से कर सकते हैं। भोपाल रेल मंडल ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत भोपाल स्टेशन के सिंगल यूटीएस काउंटर पर क्यूआर कोड स्कैनिंग डिवाइस लगाई है।


डिजिटल भुगतान की आसान सुविधा भी

इस पहल से यात्रियों को डिजिटल भुगतान की आसान सुविधा मिल रही है। यह कदम डिजिटल इंडिया के उद्देश्य को बढ़ावा देगा और कैशलेस लेनदेन में मदद करेगा। भोपाल मंडल पश्चिम मध्य रेलवे का पहला मंडल है, जहां क्यूआर कोड डिवाइस लगाई गई है। यह सुविधा अभी भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म-एक पर स्थित काउंटर पर शुरू की गई है। ताकि यात्रियों के फीडबैक भी लिए जा सकें।

फुटकर की समस्या से मिलेगी राहत

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस सिंगल यूटीएस क्यूआर कोड स्कैनिंग डिवाइस से यात्रियों को तीव्र भुगतान की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही फुटकार आदि की दिक्कतों से भी राहत मिलेगी। इसके लिए यात्री को अपना डेस्टिनेशन स्टेशन बताना होगा। जिसके बाद काउंटर पर मौजूद रेलवे कर्मचारी यात्री का टिकट जनरेट करने के लिए स्टेशन कोड डालकर टिकट के लिए सिस्टम को कमांड देगा, जिसके बाद खिड़की पर लगी स्क्रीन पर क्यूआर कोड जनरेट होगा। यात्री द्वारा इसका पेमेंट होते ही सिस्टम आटोमेटिक टिकट जनरेट कर देगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.