मनरेगा से ग्राम पंचायत लफंदी में नवीन पंचायत भवन निर्माण से मिली सुविधा

Updated on 08-10-2025 01:37 PM

गरियाबंद। फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लफंदी के बाजार चौक में नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य के पूर्व पुराना पंचायत भवन में पंचायत कार्य संचालित होता था, जो पूरी तरह जर्जर एवं क्षतिग्रस्त हो चुका था। जिससे बरसात के दिनों में पंचायत भवन के छत से पानी टपकता था एवं पंचायत भवन की दीवारों पर दरार हो गया था, जिससे हमेशा जन-धन की हानि का डर बना रहता था। अब बाजार चौक में नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य होने से सभी परेशानियों से मुक्ति मिल गई है तथा पंचायत कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं हो रही है।

  विकासखण्ड मुख्यालय फिंगेश्वर से ग्राम पंचायत लफंदी 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां की आबादी 2 हजार 385 है और महात्मा गांधी नरेगा के जॉब कार्डधारी परिवारों की संख्या 598 है। लफंदी के पंचायत भवन काफी पुराना एवं पूरी तरह जर्जर हो चुका था, जिससे कभी भी किसी भी प्रकार की जानमाल की घटना का डर हमेशा बना रहता था। जिसे मनरेगा योजना के अंतर्गत समुदाय के लिए नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य की आवश्यकता थी, जिसे ध्यान में रखते हुए पंचायत प्रस्ताव के माध्यम से जनपद पंचायत फिंगेश्वर में जमा किया गया। पंचायत के प्रस्ताव के आधार पर समुदाय के लिए नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति जिला पंचायत द्वारा दी गई। जिसका स्वीकृत राशि कुल 14 लाख 15 हजार रूपये है। जिसमें अभिसरण व्यय ग्राम पंचायत के 15वें वित्त से एक लाख रुपये एवं मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना से 5 लाख रुपये है। जिसके आधार पर जनपद पंचायत फिंगेश्वर द्वारा ग्राम पंचायत लफंदी में नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य करने का आदेश जारी किया गया। जिसके उपरांत बाजार चौक में तकनीकी सहायक सुश्री ज्योतिप्रभा द्वारा कार्य का ले-आउट देते हुए वहां नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
 20 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को धर्म, तप और भक्ति का…
 20 September 2026
रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर…
 20 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन…
 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
Advt.