फेस-रीडर ने 21 साल पहले माधुरी का चेहरा देख की थी भविष्‍यवाणी, फैंस बोले- सब सच हो गया!

Updated on 15-02-2023 08:31 PM
माधुरी दीक्ष‍ित, भारतीय सिनेमा की दुनिया का वो नाम है, जिनकी खूबसूरती, जिनकी अदाओं, जिनकी एक्‍ट‍िंग और जिनके डांस के मुरीद आज भी हैं। करीब 40 साल के करियर में माधुरी ने 70 से अध‍िक फिल्‍मों में काम किया। हेमा मालिनी और श्रीदेवी के बाद वह बॉलीवुड की ऐसी हीरोइन बनीं, जिनको लेकर दीवानगी विदेशों में भी है। नब्‍बे के दशक में वह सबसे महंगी एक्‍ट्रेस थीं। माधुरी आज फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। कभी फिल्‍मों और वेब सीरीज में तो कभी टीवी की दुनिया में रियलिटी शोज के जज बनकर। इस बीच माधुरी का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फेस-रीडर एक्‍ट्रेस का चेहरा देखकर भविष्‍यवाणी कर रही हैं। दिलचस्‍प है कि वह जो भी कह रही हैं, वह आज सच साबित हुआ है।

यह वीडियो सोनी टीवी के मैट्र‍िमोनियल शो 'कहीं ना कहीं कोई है' से है। करीब 21 साल पुराने इस वीडियो क्‍ल‍िप में Madhuri Dixit नीले आसमानी रंग के सलवार सूट में नजर आ रही हैं। सामने एक उम्रदराज महिला बैठी हुई हैं। माधुरी उनसे कहती हैं कि क्‍या आप फेस रीडिंग भी करती हैं? इस पर वह महिला कहती हैं कि वह थोड़ा-थोड़ा जानती हैं। इसके बाद माधुरी अपने चेहरे के बारे में उनसे पूछती हैं, 'अच्‍छा तो ये फेस पढ़कर बताइए कि इसकी क्‍या किस्‍मत है?'

माधुरी के लिए महिला ने की ये भविष्‍यवाणी

माधुरी के सवाल पर वह महिला भविष्‍वाणी करते हुए जवाब देती हैं, 'तुम इतनी भाग्‍यशाली हो कि सब भाग्‍य आपके सामने हाथ जोड़ करके खड़े हैं। प्रेम की मूर्ति।' इस जवाब पर माधुरी का चेहरा मुस्‍कान से भर जाता है। वह महिला आगे कहती हैं, 'हमेशा सुखी रहेगी तू।' इस पर माधुरी कहती हैं, 'इतनी अच्‍छी बात कह दी।' इसके बाद माधुरी निशब्‍द हो जाती हैं और मुस्‍कुराती रहती हैं।

फैंस बोले- वाकई भाग्‍यशाली हैं माधुरी दीक्ष‍ित

माधुरी के इस वीडियो पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'इनकी कही हुई सारी बातें सच हुई हैं। वह शादीशुदा जिंदगी में भी इतनी भाग्‍यशाली हैं। वह महिला बिल्‍कुल सच कह रही हैं।' एक अन्‍य ने लिखा है, 'वह अपने दौर की ऐसी एक्‍ट्रेस हैं, जो आज भी हिट हैं और लीड रोल में नजर आती हैं। वाकई भाग्‍य उनके आगे हाथ जोड़कर खड़ा है।'

माधुरी दीक्ष‍ित, डेब्‍यू से लेकर स्‍टारडम और कमबैक तक

माधुरी दीक्ष‍ित ने 1984 में फिल्‍म 'अबोध' से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। साल 1988 में 'तेजाब' फिल्‍म ने माधुरी पर पॉपुलैरिटी दी। इसके बाद 'राम लखन', 'त्र‍िदेव', 'साजन', 'खलनायक', 'दिल', 'बेटा', 'हम आपके हैं कौन', 'दिल तो पागल' है जैसी फिल्‍मों ने माधुरी को सुपरस्‍टार बना दिया। माधुरी दीक्ष‍ित बीते साल ओटीटी पर 'द फेम गेम' वेब सीरीज में नजर आईं। जबकि ओटीटी पर उनकी फिल्‍म 'मजा मा' को भी खूब पसंद किया गया।

पर्सनल लाइफ में भी भाग्‍यशाली रही हैं माधुरी दीक्ष‍ित

पर्सनल लाइफ में भी माधुरी बहुत सौभाग्‍यशाली रही हैं। उन्‍होंने 17 अक्‍टूबर 1999 को कैलिफोर्निया में डॉ. श्रीराम नेने से शादी की। करीब एक दशक तक फिल्‍मों से दूर अमेरिका में रहने के बाद माधुरी वापस इंडिया लौटीं और दोबारा फिल्‍मों में छा गईं। माधुरी ने 2003 में बेटे अरिन को जन्‍म दिया, जबकि 2005 में बेटे रेयान को जन्‍म दिया। एक्‍ट्रेस ने 2007 में फिल्‍म 'आजा नचले' से बॉलीवुड में कमबैक किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.