दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीत पर नजर

Updated on 25-12-2023 01:34 PM

भारतीय टीम इन दिनों द. अफ्रीका दौरे पर है। टी20 और वनडे के बाद अब ‘टेस्ट’ की बारी है। दो टेस्ट मैचों की यह सीरीज वो मौका है जिसमें या तो इतिहास बदल सकता है, या फिर बरकरार रह सकता है। हर बार के अफ्रीकी दौरे की तरह भारत इस बार भी अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीत तलाश रहा है। ऐसा नहीं है कि अफ्रीका में मैच जीतना भारत के लिए मुश्किल रहा है, लेकिन असल लड़ाई सीरीज पर कब्जे की रही है। पिछले पांच अफ्रीकी टेस्ट दौरों में से 4 में भारत ने कम से कम एक टेस्ट जीता, लेकिन चार बार उसने सीरीज गंवाई, जबकि एक बार मामला ड्रॉ पर समाप्त हो गया। हालांकि, इस बार बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले टीम के सामने कुछ सवाल जरूर हैं-

टॉप ऑर्डर- नंबर-3 पर सिरदर्दी
2012 के बाद पहली बार विदेशी टेस्ट में रहाणे-पुजारा नहीं होंगे। ऐसे में नंबर-3 पर कुछ सवाल हैं। शुभमन ने करियर के 18 में से 16 टेस्ट में बतौर ओपनर खेले हैं। उनकी टक्कर यशस्वी से है, जिन्होंने पिछली 3 पारियों में 171, 57, 38 रन बनाए हैं। नंबर-3 पर पिछली 3 पारियों में शुभमन ने 6,10 और 29* रन बनाए हैं।

ऑलराउंडर- शार्दूल हैं विकल्प
नंबर-8 पर भी चर्चा का स्कोप है। आर. अश्विन और शार्दुल ठाकुर में से किसी एक की टीम में जगह बनेगी। तेज गेंदबाजी की परिस्थिति देखते हुए शार्दुल टीम में आ सकते हैं, लेकिन टेस्ट के महान खिलाड़ियों में शुमार हो चुके अश्विन को छोड़ना रोहित के लिए मुश्किल फैसला होगा।

विकेटकीपर - राहुल-भरत रेस में
मिडिल ऑर्डर में श्रेयस-जडेजा की जगह पक्की है। सवाल सिर्फ विकेटकीपर का है। कीपिंग के दो विकल्प राहुल और केएस भरत हैं। भरत खेलते हैं तो टॉप ऑर्डर बैटिंग कमजोर लगती है। राहुल खेलते हैं तो उछाल भरी पिच पर स्पेशलिस्ट कीपर की कमी खल सकती है। राहुल सिर्फ फर्स्ट क्लास मैच में बतौर कीपर खेले हैं।

पेसर- प्रसिद्ध कर सकते हैं डेब्यू
जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का खेलना लगभग तय है। ऐसे में तीसरे स्थान के लिए मुकेश कुमार और प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को चुनना होगा। विंडीज दौरे पर मुकेश कुमार खेले थे, लेकिन उनकी रफ्तार प्रसिद्ध से कम है। ऐसे में प्रसिद्ध को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.