तुर्की में कोयला खदान में धमाका, 25 कर्मियों की मौत, दर्जनों लोग फंसे

Updated on 15-10-2022 05:21 PM

तुर्की में कोयला खदान में विस्फोट से 25 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दर्जनों लोग अब भी फंसे हुए हैं। घटना मुल्क के बार्टिन प्रांत की है। राहत कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि जिस समय धमाका हुआ, तब 100 से ज्यादा लोग खदान में काम कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि धमाका खदान में ज्वलनशील गैस के चलते हुआ है। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को उत्तरी बार्टिन प्रांत के अमासरा में खदान में ब्लास्ट हो गया। इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 11 लोगों को बचा लिया गया है और उनका इलाज जारी है। विस्फोट के समय करीब 110 लोग खदान में काम कर रहे थे। इनमें से अधिकांश 300 मीटर की गहराई में मौजूद थे। उन्होंने बचाव कार्य से जुड़े कुछ वीडियो भी पोस्ट किए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री फातीह डोनमेज ने घटना के तार खदान में मिलने वाली ज्वलनशील गैस से जोड़े हैं। उनका कहना है कि शुरुआती आकलन से संकेत मिले हैं कि यह धमाका संभावित रूप से फायरडैंप की वजह से हुआ।

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि विस्फोट के वजह का पता लगाने क लिए जांच की जाएगी। फिलहाल, घटना के असली कारण का पता नहीं लगाया जा सका है। राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन भी शनिवार को घटनास्थल पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि जनहानि आगे नहीं बढ़ेगी, खदान में काम करने वाले हमारे कर्मियों को सुरक्षित बचा लिया जाएगा और हम इस ओर सारे प्रयास कर रहे हैं।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
Advt.