अनुभवात्मक शिक्षण से बदलेगी शिक्षा की दिशा:भोपाल के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में प्रेरणा कार्यशाला

Updated on 28-01-2025 01:08 PM

भोपाल के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में नई शिक्षा नीति के तहत अनुभवात्मक शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए 'प्रेरणा' कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य गौरव द्विवेदी की देखरेख में आयोजित इस कार्यशाला में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 के अंग्रेजी शिक्षक अशोक कुमार शर्मा ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाई।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा चयनित और आईआईटी अहमदाबाद में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त शर्मा ने कक्षा नवीं के विद्यार्थियों को 'बेस्ट फॉर्म वेस्ट' थीम पर रचनात्मक कार्य सिखाए। कार्यशाला में छात्रों ने बिगुल बनाने के साथ-साथ कागज से विभिन्न आकृतियां बनाना सीखा और संस्कृत गीतों का गायन भी किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को रोचक और मनोरंजक बनाते हुए विद्यार्थियों के दैनिक जीवन के अनुभवों को शिक्षा से जोड़ना था।

विद्यालय के उप प्राचार्य मनीष गुप्ता ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत स्किल और व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने में 'प्रेरणा' कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह कार्यक्रम बच्चों में नैतिक और सामाजिक मूल्यों के विकास में भी सहायक है। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक अशोक शर्मा ने प्रेरणा स्कूल बड़ौत के अनुभव भी साझा किए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.