सीएम हाउस पर 1.10 करोड़ रुपए का खर्च:ढाई साल में मंत्रियों के बंगले सजाने पर 12.75 करोड़ रुपए खर्च

Updated on 20-12-2024 12:38 PM

राजधानी में मंत्रियों के 24 बंगलों पर बीते ढाई सालों में साज-सज्जा और मरम्मत पर 12.75 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने गुरुवार को विधानसभा में विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री आवास पर इस अवधि में 1.10 करोड़ रुपए खर्च हुए। शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में 41 लाख, जबकि वर्तमान सीएम डॉ. मोहन यादव के 1 साल के कार्यकाल में 74 लाख रुपए खर्च हुए। इसमें से 35 लाख रुपए केवल साज-सज्जा पर खर्च हुए।

प्रह्लाद पटेल के बंगले पर 95 लाख का खर्च

मंत्रियों के बंगलों में सबसे अधिक खर्च 95 लाख रुपए कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित बी-7 बंगले पर हुआ। इसमें 71 लाख रुपए अतिरिक्त निर्माण पर लगे। इसके अलावा राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल के बंगले पर 71 लाख रुपए खर्च हुए।

सीएम कार्यालय पर खर्च हुए दो करोड़

बी-8 (सीएम कार्यालय) भवन पर 1.93 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

बी-1 बंगले पर 52 लाख रुपए।

विंध्य कोठी पर 40 लाख रुपए। (इसी बंगले पर19 लाख रुपए अतिरिक्त निर्माण पर लगे)।

बी-6 बंगला (शिवराज का पूर्व आवास) पर 34 लाख रुपए।

सबसे कम खर्च यहां...

सबसे कम खर्च पूर्व मंत्री राहुल लोधी के 45 बंगले पर हुआ। यहां महज 14,000 रुपए में ही सभी काम पूरे हो गए।

जिलों में मंत्रियों को बंगला नहीं

पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के बी-10 बंगले पर 59 लाख रुपए खर्च किए गए। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले पर 59 लाख रुपए से साज-सज्जा की गई।

चार इमली स्थित बी-9 बंगले पर 68 लाख, खर्च। यह अब डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के पास है। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि मंत्रियों को उनके गृह जिलों में कोई सरकारी बंगला आवंटित नहीं किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.